फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University first convocation ceremony on 12th September

Raja Mahendra Pratap Singh University: पहला दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को, उप राष्ट्रपति आने की चर्चा

Wed, 14 Aug 2024 03:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:13 AM IST
सार

सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। जनवरी 2022 में पहले कुलपति के रूप में प्रो. चंद्रशेखर ने जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद अब 12 सितंबर को विवि का पहला दीक्षांत समारोह होगा। समारोह के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University first convocation ceremony on 12th September
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का पहला दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आने की चर्चा है। हालांकि, समारोह के लिए अभी तक जगह तय नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। जनवरी 2022 में पहले कुलपति के रूप में प्रो. चंद्रशेखर ने जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद अब 12 सितंबर को विवि का पहला दीक्षांत समारोह होगा। समारोह के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह के लिए प्रतीक चिह्न लोगो बनाने के लिए अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता कराएगा। इस संबंध में कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। छात्र-छात्राओं को लोगो का डिजाइन 10 गुणा 10 इंच के आकार के व्यास वाले वृत्त में बनाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन में प्रथम दीक्षांत समारोह लिखा होना अनिवार्य है। इसमें तीन रंगों का ही इस्तेमाल करना होगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को 3100, 2100 और 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रविष्टि 21 अगस्त तक डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के चित्रकला विभाग में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed