फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University could not be inaugurated

Aligarh News: आचार संहिता लागू, लटका राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का उद्घाटन, पीएम-सीएम से की शिकायत

Sat, 16 Mar 2024 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के उद्धाटन न होने पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ पुष्पेंद्र पचौरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि  किराए के भवन में कक्षा चल रही हैं। कुलपति और रजिस्ट्रार के  लिए भी ठीक कार्यालय तक नहीं है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University could not be inaugurated
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ कैंप कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18वीं लोकसभा के चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होने से राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का उद्धाटन टल गया। अब चुनाव बाद ही यूनिवर्सिटी का उद्घाटन संभव हो सकेगा। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ पुष्पेंद्र पचौरी ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ पुष्पेंद्र पचौरी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के उद्घाटन न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की है। एक्स पर की गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो चुनाव में भाजपा को लाभ देने वाला है, लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते इसका उद्घाटन समय से नहीं हो पाया, जो एक गंभीर लापरवाही है। किराए के भवन में कक्षा चल रही हैं। पढ़ाई में कोई विशेष सुधार नहीं हो पा रहा है। परीक्षाओं का मूल्यांकन ढंग से नहीं हो पा रहा है। कुलपति और रजिस्ट्रार के  लिए भी ठीक कार्यालय तक नहीं है। इस पूरे प्रकरण में लेटलतीफी की जांच हो। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ चुनाव के बाद कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed