फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University

88 करोड़ रुपये में हिसार की संस्था बनाएगी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय

Mon, 14 Jun 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University
राहुल कुमार
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए लोधा और मूसेपुर गांव में 93.41 एकड़ (492 बीघा) भूमि तय होने के बाद इसके निर्माण की रूपरेखा भी तैयार हो गई है। जमीन को विश्वविद्यालय के नाम पर हस्तांतरित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग को प्रशासन ने कब्जा दे दिया है। लोक निर्माण विभाग को विश्वविद्यालय के निर्माण का जिम्मा मिला है। सरकार ने 101.41 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट रखा था, जिसे हरियाणा के हिसार जिले की संस्था ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट 88 करोड़ रुपये में बिलो टेंडर पर हासिल किया है। इस माह में एग्रीमेंट सहित वर्क ऑर्डर की कार्रवाई लखनऊ स्तर से पूरी हो जाएगी। जुलाई में काम शुरू होने की संभावना है। टेंडर में शर्त रखी है कि काम शुरू होने के 18 माह के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इस हिसाब से 2023 के जनवरी माह में जिले को राज्य विवि की बिल्डिंग तैयार होकर मिल जाएगी।

लोधा और मूसेपुर गांव में 93.41 एकड़ (492 बीघा) भूमि पर बनने वाले इस विश्वविद्यालय में आवासीय भवन के साथ ही शैक्षणिक भवन, पार्क, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं, अधिकारियों के कार्यालयों के लिए प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी का भवन आदि बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के बनने के बाद जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ-साथ दूसरा विकल्प भी मिल जाएगा। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबंधित निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा पाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। काफी लंबे समय से अलीगढ़ के युवाओं और राजनैतिक हस्तियों की ओर से विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी, जिसे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया और इगलास में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी पक्ष में प्रचार के दौरान इसका एलान किया था। इस विश्वविद्यालय को देकर भाजपा जहां युवाओं की मांग पूरी कर रही है। वहीं, अलीगढ़ में अपने वोट बैंक को भी मजबूत कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस विकास के मुद्दे के तौर पर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed