फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja mahendra pratap singh university

धनीपुर में खुलेगा राजा महेंद्र प्रताप विवि का पहला कार्यालय

Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raja mahendra pratap singh university
धनीपुर स्थित ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय परिसर में ही राजा महेंद्र प्रताप विवि का पहला कार्यालय खोले जाने की तैयारी हो रही है। यहां पर विवि की स्थापना को लेकर होने वाले कामकाज शुरू होंगे। इस विवि से जुड़ने वाले महाविद्यलयों को भी यहीं से सभी सूचनाएं प्रेषित की जाएंगी। ये विवि के सिटी आफिस की तर्ज पर काम करेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि इस संबंध में आने वाले दिनों में कार्यवाही की जाएगी। विवि की स्थापना की कार्रवाई के सभी निर्देश शासन स्तर से आएंगे, उन्हीं पर अमल होगा। शासन से आने वाले निर्देशों के क्रम में ही विवि की स्थापना का काम आगे बढ़ेगा। धनीपुर में होने वाली व्यवस्था वैकल्पिक है, जिससे इस काम को गति देकर आगे बढ़ाया जा सके। गौर हो कि इगलास विधानसभा के उपचुनाव में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर महीने में अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से विवि की स्थापना का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही विवि की स्थापना को लेकर कवायद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed