फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain changed the mood of the weather

अलीगढ़ः बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा

Thu, 06 Jan 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rain changed the mood of the weather
रामघाट रोड पर दोपहर 12 बजे छाया रहा कोहरा । - फोटो : CITY OFFICE
बढ़ती ठंड के बीच बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। सुबह से शुरू हुई बारिश रात तक चली। जरूरी काम से ही लोग अपने घर से बाहर निकले। सर्दी और बारिश के चलते रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ कम नजर आई।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:50 मिनट से शुरू हुई बारिश रात भर चली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार ठंड अगले दो तीन दिन में और बढ़ेगी। हालांकि बारिश होने के कारण शहर व देहात क्षेत्र में पारा लुढ़क गया है। शहर में सड़क के किनारे लोग अलाव पर तापते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बारिश से लुढ़का पारा
बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश से पारा लुढ़क गया है। शहरी क्षेत्रों से ज्यादा देहात क्षेत्र में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखा जा सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिहाज से बारिश ठीक
किसानों के लिहाज से हल्की बारिश का होना गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। वहीं किसानों का कहना है कि इससे गेहूं का आकार मोटा होगा। रात में पाला पड़ने से भी गेहूं की फसल को लाभ होगा।
बारिश से कोरोना का खतरा बढ़ा
डाक्टरों के मुताबिक कोरोना महामारी में बारिश से लोगों को खतरा बना हुआ है। क्योंकि इसके लक्षण भी खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द होना है। बारिश की चपेट में आने से अक्सर लोगों को यही बीमारियां होती हैं। जिसके बाद उनकी इम्यूनिटी डाउन हो जाती है और वह वायरस की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए डाक्टरों की सलाह है कि बारिश से दूर रहें और पानी को उबाल कर पीएं।

नगर निगम के इंतजाम नाकाफी
नगर निगम द्वारा ठंड में शहर के प्रमुख चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार यह व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। लोग अपने ही इंतजाम कर अलाव जलाकर ठंड को दूर भगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed