फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway crossing bridge was approved in Congress government: Vivek

रेलवे क्रॉसिंग पुल कांग्रेस सरकार में हुआ था स्वीकृत : विवेक

Tue, 12 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing bridge was approved in Congress government: Vivek
पुरानी चुंगी से किला रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे पुल का श्रेय लेने के लिए सियासत गरम हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने विधायक अनिल पाराशर के उस बयान को गलत बताया है, जिसमें कहा था कि पुल को उन्होंने स्वीकृत कराया था।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि इस पुल की स्वीकृति यूपीए सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। उस समय सरकार ने योजना बनाई थी कि शहर की आबादी वाले क्षेत्रों में जितने भी रेलवे क्रॉसिंग हैं, उनको बंद करके उन पर पुल बनाए जाएंगे। इसी क्रम में यहां पर भी पुल स्वीकृत हुआ था, जबकि कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर पिछले कुछ दिनों से यह प्रचारित कर रहे हैं कि यह पुल उनके द्वारा स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चार पुल स्वीकृत हुए, जिनमें शमशाद मार्केट की ओर से फ़िरदौस नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर, अनूपशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी से किला रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर, जमालपुर रेलवे क्रासिंग और महेशपुर रेलवे क्रासिंग के ऊपर पुल शामिल है। तीन पुल चालू हो गए हैं। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद किला रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले पुल का रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा कर दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए जाने वाले एप्रोच रोड को नहीं बनाया गया है। इस एप्रोच मार्ग के लिए कांग्रेसियों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन दिए। ऐसे में भाजपा विधायक का यह कहना कि यह पुल उन्होंने स्वीकृत कराया है, यह पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed