{"_id":"57781dce4f1c1b615679cd05","slug":"raids-on-medical-stores-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर छापे, खलबली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर छापे, खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
फफाला मार्केट में मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान दवाओं को चेक करते अधिकारी।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि विभाग की दो मंडलों की टीमों ने फिर पुलिस फोर्स को साथ लेकर शहर में क ई इलाकों में मेडिकल स्टोरोें व गोदामों पर छापे मारे। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। टीमों ने इस दौरान 32 दवाइयों के नमूने लिए। एक टेबलैट पर रेट ज्यादा लिखा था। इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर शहर में दवा कारोबारियों के यहां फिर छापेमार कार्रवाई हुई। डीआईजी (खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन) डीपी श्रीवास्तव के निर्देशन में अलीगढ़ और आगरा मंडल की टीमोें ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई के लिए खुद डीआईजी यहां आ गए। सहायक निदेशक (औषधि) अलीगढ़ मंडल आरपी पांडेय व असिस्टेंट कमिश्नर आगरा की अगुवाई में अलीगढ़ और आगरा दोनों मंडलोें के आठ डीआई ने शहर के फफाला स्थित न्यू मेडिसन मार्केट के अलावा शिवहरा कांपलेक्स, महाशय मार्केट के निकट दो दर्जन मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग की। इससे दवा कारोबारियों में खलबली मच गई।
अलीगढ़ के डीआई जेबी सिंह, हाथरस के डीआई पूरनचंद आदि औषधि निरीक्षकों ने दवाओं के नमूने लिए। दवा की दुकानों से दो दर्जन नमूने लिए। उसके बाद टीमों ने उदय सिंह जैन रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। वहां से दर्जन भर दवा के नमूने लिए। सहायक निदेशक (ड्रग) आरपी पाण्डेय ने बताया कि टीमों ने कुल 32 दवाओं के नमूने लिए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। एक टेेेबलैट पर मूल्य ज्यादा लिखा था। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अलीगढ़ कैमिस्ट एंड डगिस्ट्र एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।