फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raids in Saharanpur-Muzaffarnagar and Shamli in search of accused inspector

कोतवाली गोलीकांड: आरोपी दरोगा की तलाश में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर और शामली में दबिश, कुर्की की तैयारी

Fri, 15 Dec 2023 08:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 08:39 AM IST
सार

8 दिसंबर को हुए गोलीकांड के बाद से भुजपुरा चौकी पर तैनात गाजियाबाद निवासी दरोगा मनोज शर्मा गायब है। दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। साथ में प्रदेश के सभी जिलों में दरोगा के पोस्टर भी जारी कराए गए हैं। दरोगा की कुर्की के लिए अब न्यायालय में 15 दिसंबर को आवेदन किया जाएगा।

विज्ञापन
Raids in Saharanpur-Muzaffarnagar and Shamli in search of accused inspector
फरार दरोगा मनोज शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ की कोतवाली में हुए गोलीकांड के आरोपी दरोगा मनोज शर्मा की तलाश में पुलिस की टीमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में दबिश दे रही हैं। सीओ गभाना की अगुवाई में एक टीम एनसीआर और दूसरी उत्तराखंड सीमा पर डेरा डाले हुए है। 15 दिसंबर को न्यायालय में कुर्की के लिए भी आवेदन करने की तैयारी है। दरोगा हाथ नहीं आया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


8 दिसंबर को हुए गोलीकांड के बाद से भुजपुरा चौकी पर तैनात गाजियाबाद निवासी दरोगा मनोज शर्मा गायब है। दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। साथ में प्रदेश के सभी जिलों में दरोगा के पोस्टर भी जारी कराए गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार दरोगा की कुर्की के लिए अब न्यायालय में 15 दिसंबर को आवेदन किया जाएगा। पहले कुर्की नोटिस प्राप्त किया जाएगा। फिर कुर्की आदेश लेकर कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन


मजिस्ट्रियल जांचः नहीं आया कोई बयान देने
डीएम ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियत किया है। उन्होंने 13 व 14 दिसंबर को बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन कोई भी बयान देने नहीं पहुंचा है। अब 15 दिसंबर को भी बयान दर्ज कराने के लिए मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन से काम आई पुलिस की सूझ बूझ

इस घटना के बाद 8 दिसंबर से जो हालात पैदा हुए और महिला की मौत के बाद तनाव की जो स्थिति बनी। मगर हर दिन पुलिस प्रशासनिक अमले की सूझबूझ शहर की स्थिति को संभाले रखने में कामयाब रही। अगर परिवार जरा भी पुलिस से दूरी रखता तो शायद हालात काबू करने में बेहद मशक्कत करनी पड़ती।

अभी मुकदमे पर बनी सहमति, बाकी बात सोयम के बाद
मां की मौत के बाद बेटे ईशान ने बताया कि हमने जो मांग रखी थीं, उनमें से मुकदमे की बात मान ली गई है। हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी प्रति हमें मुहैया करा दी गई है। बाकी मांगों को लेकर अब सोयम के बाद पुलिस प्रशासन से बात होगी। बता दें कि किसी परिवार में इंतकाल के दो दिन बाद सोयम की रस्म होती है।

एक्स पर दरोगा के एनकाउंटर की पोस्ट
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह तरह से लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं। लोगों को जैसा मन आ रहा है, उस तरह से पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर तो दरोगा का आज तक एनकाउंटर न होने या बुलडोजर घर तक न पहुंचने पर सवाल खड़ा हो रहा है। कहा जा रहा है कि आखिर अभी तक ऐसा यूपी की पुलिस ने इस घटना में क्यों नहीं किया। इन सभी पर जिला पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा जवाब दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed