{"_id":"629a620cfdebaa7bcf0340ea","slug":"raide-at-ration-warehouse-in-madrak-242-quintals-of-rice-seized-city-office-news-ali2930805197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक में राशन गोदाम पर छापा, 242 क्विंटल चावल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडराक में राशन गोदाम पर छापा, 242 क्विंटल चावल जब्त
विज्ञापन
मुकंदपुर स्थित एक गोदाम में छापा मारते जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक थाना क्षेत्र के चिरौलिया-दाऊद खां में बृहस्पतिवार की देर रात सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में पूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने राशन गोदाम पर छापा मारा। यहां से 242 क्विंटल चावल जब्त किया गया। आरोप है कि गोदाम संचालक राशन के चावल की कालाबाजारी में लिप्त रहा है। पूर्ति निरीक्षक की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोदाम संचालक के धनीपुर मंडी स्थित आढ़त के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को देर रात मडराक क्षेत्र में एक गोदाम से राशन की कालाबाजारी होने की जानकारी मिली। उन्होंने इलाका पुलिस व पूर्ति विभाग के अफसरों को जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। राशन गोदाम पर छापा मारा तो वहां खलबली मच गई। लोग वहां से भाग गए। टीम ने गोदाम की जांच की तो वहां बोरों में 242 क्विंटल चावल मिला। 17 सरकारी बोरे भी रखे मिले। डीएसओ शिवाकांत पांडेय के अनुसार, कुछ चावल सरकारी राशन का मिला है। टीम ने गोदाम में मिले चावल को जब्त करने के बाद उसे धनीपुर के सरकारी गोदाम में भेज दिया। डीएसओ ने बताया कि मामले में गोदाम स्वामी हरिओम गुप्ता के खिलाफ मडराक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि धनीपुर मंडी के बाहर राशन का चावल बेचने के आरोप में आढ़त का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।
कमिश्नर से की शिकायत
गोदाम संचालक हरिओम गुप्ता ने गोदाम पर कार्रवाई को गलत ठहराया है। उसने मंडलायुक्त गौरव दयाल को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि देर रात टीम ने गोदाम पर उनकी अनुपस्थिति में ही गोदाम का शटर तोड़कर जांच की। गोदाम में चावल प्लास्टिक के बोरों में रखा था। गाजियाबाद मंडी से इसका गेट पास भी उनके पास है। आरोप लगाया कि जांच टीम ने गोदाम में रखे चावल को गायब कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गोदाम से सरकारी चावल मिला है। इस मामले में कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोदाम संचालक के पास धनीपुर मंडी का लाइसेंस था, लेकिन परिसर के बाहर कारोबार किया जा रहा था इसको लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।