फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on Khova trader in Vijaygarh

यूपी: अलीगढ़ में पकड़ा सेलखड़ी मिला 17.5 कुंतल नकली खोवा, बेड के अंदर छुपा कर बनाया जा रहा था, एक गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 02:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 25 Aug 2026 02:31 PM IST
सार

टीम ने बरामद 17.5 क्विंटल खोवा मानव उपयोग के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं था। यह खोवा अवैध तरीके से और अस्वच्छ वातावरण में बनाया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही जेसीबी मशीन मंगवाकर एक बड़ा गड्ढा खुदवाया। इसके बाद पूरे 17.5 क्विंटल मिलावटी खोवा को गड्ढे में डालकर नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन
Raid on Khova trader  in Vijaygarh
खाद्य सुरक्षा टीम का छापा - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ में  विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे अवैध कारखाने का पर्दाफाश किया है, जहां आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करते हुए सेलखड़ी मिल्क पाउडर और वनस्पति घी मिलाकर बड़े पैमाने पर नकली खोवा (मावा) तैयार किया जा रहा था। अलीगढ़ के इतिहास में पहली बार सेलखड़ी मिलाकर खोवा बनाने का यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) दीपक सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा सीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर यह बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने सोमवार देर रात करीब 11 बजे गांव नगला बरी निवासी अर्जुन यादव (पुत्र नत्थू यादव) के घर पर संचालित इस अवैध खोया निर्माण इकाई पर औचक छापा मारा, जो मंगलवार तड़के 3 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि मकान के एक कमरे के फर्श पर बेहद अस्वच्छ और गंदे माहौल में भारी मात्रा में खोवा फैला हुआ था। जब अधिकारियों ने कमरे की गहन तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। कमरे में रखे एक पलंग (बेड) के अंदर से मिलावटी खोवे और कच्चे माल के पैकेट छिपाकर रखे मिले। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन सिंह यादव और किशन पाल पिछले कई वर्षों से इस अवैध और खतरनाक कारोबार को धड़ल्ले से चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मौके से 220 किलोग्राम अज्ञात हल्का मीठा भूरा दानेदार पदार्थ, 50 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर, 80 किलोग्राम सेलखड़ी पाउडर और खोया बनाने में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति घी के 6 खाली टीन बरामद किए गए। टीम ने मौके पर मौजूद 17.5 कुंतल अस्वच्छ और सेहत के लिए बेहद हानिकारक मिलावटी खोवे को पूरी तरह नष्ट करवा दिया। इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुणवत्ता की पुष्टि के लिए कुल 11 नमूने भरकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं।


पुलिस ने मौके से किशन पाल को हिरासत में ले लिया और मुख्य खाद्य कारोबारी अर्जुन सिंह यादव अभी फरार है। एफडीए की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस संयुक्त कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण, महेन्द्र सिंह, अंशुल पाण्डेय, सुनील शर्मा, अनुज कुमार और आशीष कुमार गंगवार भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed