फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul Gandhi may come tappal soon

अलीगढ़ कांडः जल्द टप्पल आ सकते हैं राहुल गांधी, पीड़ित परिवार से मिलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष

Tue, 11 Jun 2019 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi may come tappal soon
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के संवेदना जताने के बाद सोमवार को राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल महिला कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में टप्पल बच्ची के घर पहुंचा। उन्होंने शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ता तक सभी उनके साथ खड़े हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही राहुल गांधी टप्पल भी आ सकते हैं।  

विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव (पूर्व सांसद) ने मृत बालिका के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि इस दु:ख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी का उच्च नेतृत्व आपके साथ है। जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी होगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। इससे पहले भी राहुल किसान आंदोलन के समय भट्ठा पारसौल पहुंचे थे। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने उच्च प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर ताजा स्थिति की जानकारी प्रतिनिधि मंडल को दी। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव समीना शफीक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीती तिवारी, चौ. गंगा राम, चौ. जयपाल सिंह, शाहरुख खान, तल्हा अबरार, अखिलेश शर्मा, सोमवीर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, पिंकू बघेल, अटल चौधरी, जानी चौधरी, बिजेंद्र बघेल, प्रदीप चौधरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed