फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rachit jadoun of Aligarh came in India top 10 tattoo artist list

Tattoo: अलीगढ़ के रचित जादौन आए इंडिया के टॉप 10 टैटू आर्टिस्ट लिस्ट में, सात साल की उम्र से सीखा टैटू बनाना

Fri, 03 Feb 2023 06:25 PM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा
चमन शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 06:25 PM IST
सार

अलीगढ़ के रचित जादौन ने इंडिया के टॉप 10 टैटू आर्टिस्ट की लिस्ट में जगह बना ली है। इससे पहले रचित हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो घंटा 43 मिनट में रियलिस्टिक स्केच बनाकर दुनिया में सबसे तेज टैटू आर्टिस्ट बने थे।

विज्ञापन
Rachit jadoun of Aligarh came in India top 10 tattoo artist list
टैटू आर्टिस्ट रचित जादौन - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के किशनपुर निवासी रचित जादौन ने फिर एक बार अपनी टैटू कला का लोहा मनवाया है, इंडिया के टॉप 10 टैटू आर्टिस्ट की लिस्ट में जगह बना ली है। इससे पहले रचित ने हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो घंटा 43 मिनट में रियलिस्टिक स्केच बनाकर दुनिया में सबसे तेज टैटू आर्टिस्ट बन कर सभी को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन


टैटू आर्टिस्ट रचित जादौन का नाम vellye नामक साइट द्वारा जारी इंडिया के टॉप 10 टैटू आर्टिस्ट की लिस्ट में रखा गया है। इस लिस्ट में रचित जादौन का नाम 8वें स्थान पर है। लिस्ट में पहले स्थान पर सन्नी भानुशाली, दूसरे पर लोकेश वर्मा, तीसरे पर एरिक डी सूजा, चौथे स्थान पर अल्लान गोइस, पांचवे पर समीर पतानजी, छठवें पर अर्चना भानुशाली, आठवें पर अलीगढ़ के रचित जादौन, नवें पर जैसी वेर्वी और दसवें स्थान पर साखी पंवार हैं। 
विज्ञापन


टॉप टेन टैटू आर्टिस्ट लिस्ट में रचित का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


रचित जादौन ने अमर उजाला  को बताया कि सात साल की उम्र से टैटू बनाना सीखा। टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए वह रोजाना 5-6 घंटे अभ्यास करते हैं। वर्ष 2018 में अलीगढ़ में एक स्टूडियो में ज्वाइन किया था। वर्ष 2020 में टैटू प्रशिक्षण के लिए मुंबई चले गए। मुंबई के एक निजी स्टूडियो में काम सीखने के मकसद से ट्रेनी बन गए, जहां क्रिकेटर विराट कोहली समेत कई हस्तियों के टैटू बनाए जाते हैं। साथ ही फ्रीलांस टैटू आर्टिस्ट का काम भी करते रहे। 

टैटू बनाते रचित जादौन

वर्ष 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में वह मुंबई से अलीगढ़ वापस आ गए। रचित ने क्रिकेटर निखिल गंगटा, आईपीएल प्लेयर प्रियम गर्ग, पारस डोगरा, रिंकू सिंह, गायक जावेद अली आदि के टैटू बनाए हैं। रचित ने अपने सपनों के बारे में बताया कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई व गोवा में खुद का स्टूडियो खोलने हैं, लेकिन पहला टैटू स्टूडियो अलीगढ़ में ही खोलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed