{"_id":"6acc021f8abd63722701c00f","slug":"queues-form-at-temples-to-worship-goddess-shailaputri-aligarh-news-c-2-gur1004-1087465-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों में लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों में लगीं कतारें
विज्ञापन
नौदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त।
- फोटो : samvad
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं। माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के पहले दिन घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। मंदिरों में देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर में शाम को हुई भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित काली मंदिर और श्री वार्ष्णेय मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित काली मंदिर, एडीए कॉलोनी, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सारसौल और भमौला स्थित पथवारी मैया के मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी।