{"_id":"67afa2ab5fe939efc6044784","slug":"pwds-inspection-building-will-be-built-in-sikandrarau-with-rs-370-crores-aligarh-news-c-56-1-mrt1060-127046-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिकंदराराऊ में 3.70 करोड़ से बनेगा लोनिवि का निरीक्षण भवन, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिकंदराराऊ में 3.70 करोड़ से बनेगा लोनिवि का निरीक्षण भवन, शासन को भेजा प्रस्ताव
Sat, 15 Feb 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:38 AM IST
सार
लोनिवि के निरीक्षण भवन, सर्किट हाउस काफी पुराना हो गए हैं। अब फिर से इनका निर्माण किया जाना है। इसे लेकर शासन की ओर से स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव मांगे गए थे।
विज्ञापन
हाथरस विकास भवन
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोक निर्माण विभाग की ओर से सिकंदराराऊ क्षेत्र में निरीक्षण भवन का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
लोनिवि के निरीक्षण भवन, सर्किट हाउस काफी पुराना हो गए हैं। अब फिर से इनका निर्माण किया जाना है। इसे लेकर शासन की ओर से स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव मांगे गए थे। इसपर हाथरस लोनिवि ने सिकंदराराऊ में निरीक्षण भवन के निर्माण को लेकर 3.7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव के अंतरगत आधुनिक निरीक्षण भवन का निर्माण किया जाएगा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन