फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PWD will make Hathras jail, sent to lay-out government

हाथरस जेल बनाएगा पीडब्ल्यूडी, ले-आउट शासन को भेजा

Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
PWD will make Hathras jail, sent to lay-out government
हाथरस जिला कारागार बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को मिली है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने जिला कारागार अलीगढ़ के अधिकारियों से विमर्श के बाद ले-आउट तैयार कर लिया है और उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। इस ले-आउट को मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हाथरस में जिला बनने के बाद अभी तक जेल का निर्माण नहीं हुआ है और हाथरस के बंदी अलीगढ़ जेल भेजे जाते हैं। हाथरस में जेल का निर्माण इगलास रोड पर गांव बिछिया के पास बनना प्रस्तावित है। इसके लिए 170 करोड़ रुपये से निर्माण स्वीकृत हुआ है, जिसमें 26.200 हेक्टेयर भूमि 85 किसानों से ली गई है। 1200 बंदियों की क्षमता वाली इस जेल के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मा मिलते ही ले-आउट बना दिया गया है। अलीगढ़ के जेलर व हाथरस जेल निर्माण के नोडल अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि ले-आउट शासन को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed