फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Purnima graduates will be married on March 7

पूर्णिमा के हुए प्रवीण, सात मार्च को होगा विवाह

Thu, 15 Feb 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 15 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Purnima graduates will be married on March 7
सगाई समारोह के दौरान पूर्णिमा संग कुछ इस तरह दिल के राज खोले प्रवीण राज ने। - फोटो : amar ujala
एटा सांसद राजवीर सिंह राजू एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा की बेटी पूर्णिमा सिंह एवं शहर के रियल एस्टेट कारोबारी ठाकुर श्योराज सिंह के पुत्र प्रवीण राज सिंह की सगाई-टीका का समारोह गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में बुधवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल व पूर्णिमा के बाबा कल्याण सिंह ने दोनों को आशीर्वाद दिया। सात मार्च को विवाह बंधन में बंधने जा रहे इस जोड़े को आशीष देने शहर के प्रमुख लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्णिमा के बड़े भाई एवं प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह सभी रस्मों में उत्साह से शामिल हुए।

धार्मिक रीति-रिवाज से टीका एवं अन्य रस्म के बाद पूर्णिमा एवं प्रवीण ने एक-दूसरे को अंगूठी एवं माला पहनाकर साथ जीने का संकल्प लिया। समारोह में शहर के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया था। कल्याण सिंह करीब चार घंटे से अधिक समय तक कार्यक्रम स्थल तक रहे। रिंग सेरेमनी के बाद वे अपनी पत्नी रामवती देवी, बेटे राजवीर, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा, नाती संदीप सिंह, सौरभ सिंह एवं नातिन श्वेता सिंह आदि के साथ मंच पर पहुंचकर विवाह बंधन में बंधने जा रहे पूर्णिमा एवं प्रवीण को आशीष दिया। 
विज्ञापन


आशीर्वाद देने पहुंचे जाने माने लोग
पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, ठाकुर दलवीर सिंह, अनूप प्रधान, राजवीर दिलेर, देवेंद्र लोधी, अनिता राजपूत, आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह मनवीर सिंह, विभाग कार्यवाह ललित, वीएल वर्मा, मनोज प्रमुख, दीपक मित्तल, रमेश सिंघल, बंटी उपाध्याय, सुशील चौधरी, बिरजू सचदेवा, महेश अग्रवाल, राजीव गर्ग, धनजीत वाड्रा, डॉ. राकेश भार्गव, राजीव माहेश्वरी, प्रो. मुजाहिद बेग, जावेद छतारी, हनी, राजन बजाज, पिंकी भाटिया, पूनम बजाज, राजेश भारद्वाज, लालजी वर्मा, नरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सुनील पांडेय, शल्यराज सिंह, मानव महाजन, सुशील मित्तल, रीता राजपूत, निखिल माहेश्वरी के अतिरिक्त एडीजे लॉ एंड आर्डर अजय आनंद, कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय आदि इस समारोह में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश भारद्वाज एवं लालजी भी पहुंचे
एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की बिटिया पूर्णिमा सिंह एवं प्रवीण राज सिंह को आशीष देने निलंबित भाजपा नेता राजेश भारद्वाज एवं अपने दोनों बेटों के साथ लालजी वर्मा भी पहुंचे थे। लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही। राजेश भारद्वाज को राजू भैया का राजनीतिक विरोधी माना जाता है। लालजी वर्मा कभी ‘राज पैलेस’ के बेहद करीबी थे, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बेटे नरेंद्र सिंह को बैठाने के लिए मोर्चा खोल दिया था। उस समय से राजवीर सिंह से उनकी दूरी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed