{"_id":"57587ae14f1c1b23379c5714","slug":"punjab-minister-giving-protection-to-drug-lord","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के एक मंत्री ड्रग माफियाओं को दे रहे संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के एक मंत्री ड्रग माफियाओं को दे रहे संरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
ड्रग माफियाओं
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
पंजाब में नशे का बहुत बड़ा कारोबार है, जिससे हजारों घर बर्बाद हो रहे है। यहीं नहीं एक पिता ने तो अपने बेटे के कफन पर इस कारोबार की स्थिति लिखकर प्रधानमंत्री को भेज दी। यह दावा बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने किया। संजय सिंह बुधवार शाम को धौर्रा माफी में आम आदमी पार्टी के रोजा अफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
संजय सिंह ने कहा कि ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में पंजाब में चल रहे इसी नशे का कारोबार की सच्चाई दिखाई गई है, जिसमें पंजाब सरकार के एक मंत्री इस ड्रग माफियाओं को संरक्षण दे रहे है। पीएमओ फिल्म के इसी सीन को कटवाना चाहता है। हम चाहते हैं फिल्म पूरी दिखाई जाए, ताकि हकीकत सामने आए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
बोले.. मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देश, अच्छे दिन और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन दो साल में हर वादा अधूरा है। अब उनका असली चेहरा सामने आ गया है, वह कहते हैं कि मुसलमान मुक्त देश बनाएंगे, कल कहेंगे सिख मुक्त और फिर कहेंगे ईसाई मुक्त। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह आरएसएस युक्त भारत बनाना चाह रहे हैं। पीएम मोदी देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि मथुरा में रामवृक्ष यादव जैसा व्यक्ति हथियार, गोला-बारुद रख रहा था। किसी को भनक तक नहीं लगी। इस अफ्तार में आप के जिला संयोजक परवेज अली, प्रभात खांडे, सतीश शर्मा, सत्यकांत भारद्वाज, हेमेंद्र कुमार, हाजी जावेद अख्तर, नदीम अंजुम, रजत शर्मा, मोनिका चावला, पूनम शर्मा, ललतेश चंद्रा, सरदार करतार सिंह और अजीतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।