फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Punishment for sexual abuse of minor

शादी के नाम पर नाबालिग के यौन शोषण पर सजा

Wed, 14 Sep 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

शादी के नाम पर 16 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण (दुष्कर्म) के दोषी को सजा सुनाई गई है।न्यायालय में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर अमित को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा व 20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।मुकदमे में उन्हें गवाही के लिए लगातार पिछली दो तारीखों पर सूचना पहुंची है।

विज्ञापन
Punishment for sexual abuse of minor

विस्तार

शादी के नाम पर 16 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण (दुष्कर्म) के दोषी को सजा सुनाई गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह फैसला एडीजे विशेष पॉक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से सुनाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी संजय शर्मा व लव बंसल के अनुसार, मुकदमा सितंबर 2016 में एसपी देहात के आदेश पर दर्ज किया गया था। किशोरी ने बताया कि गांव के युवक ने उसे स्कूल आते-जाते बातों में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी का बहाना बनाता रहा। इस बीच उसके पिता ने उसकी देहली गेट इलाके में शादी कर दी तो युवक वहां भी पहुंच गया और किशोरी को अपनी पत्नी बताकर विवाद खड़ा कर दिया। इस पर ससुरालियों ने किशोरी को तलाक देकर मायके भेज दिया। इसके बाद आरोपी फिर संबंध बनाने लगा। 12 सितंबर को वह जब उसके घर शादी की बात करने पहुंची तो पीटकर कर भगा दिया। इस मुकदमे में आरोपी नगला मंदिर के अमित के अलावा उसकी दो भाभी नामजद की गईं। पुलिस विवेचना में अमित के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। न्यायालय में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर अमित को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा व 20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। साथ ही, जुर्माना राशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कासगंज के सिढ़पुरा इंस्पेक्टर
को गिरफ्तार कोर्ट में पेश करें
हरदुआगंज के हत्या मुकदमे में गवाही न देने आने पर कोर्ट का आदेश
हरदुआगंज के वर्ष 2013 के मुकदमे में गवाही न देने आने पर एडीजे-12 सिद्धार्थ सिंह की अदालत ने इंस्पेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी किया है। इस संबंध में एसपी कासगंज को पत्र भेजकर कहा है कि कासगंज के सिढ़पुरा में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार इस मुकदमे के विवेचक रहे हैं। मुकदमे में उन्हें गवाही के लिए लगातार पिछली दो तारीखों पर सूचना पहुंची है। बावजूद इसके वह गवाही के लिए नहीं आ रहे। एडीजीसी प्रमेंद्र कुमार जैन के अनुसार न्यायालय ने इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए एसपी को पत्र में निर्देशित किया है कि इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कराकर 21 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जाए। बता दें कि विनोद कुमार बतौर थाना प्रभारी हरदुआगंज इस मुकदमे के विवेचक रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़खानी के दोषी को सजा
अलीगढ़। पालीमुकीमपुर क्षेत्र में वर्ष 2019 में अनुसूचित किशोरी से छेड़खानी के दोषी को सजा सुनाई गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह फैसला एडीजे विशेष पॉक्सो द्वितीय नूपुर की अदालत से सुनाया गया है। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी रघुवंश शर्मा के अनुसार, घटना 9 जुलाई 2019 की है। वादी मुकदमा किशोरी के पिता ने मुकदमे में आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी घूरे पर गोबर डालकर आ रही थी। तभी नामजद ने उसे बुरी नीयत से खींच लिया और हरकत की। इस दौरान उसके कपड़े तक फट गए। शोरशराबे पर बड़ी बहन के पहुंचने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया। मुकदमे में चार्जशीट के आधार पर सत्र परीक्षण शुरू हुआ। जिसमें साक्ष्यों व गवाही के आधार पर नामजद शेखर उर्फ राजा को दोषी करार देकर 5 वर्ष कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। साथ में जुर्माने के 10 हजार रुपये पीड़ित को भुगतान करने के आदेश दिए हैं।-ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed