फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Public is struggling with inflation

कोरोना के साथ-साथ अब महंगाई से जूझ रही जनता

Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Public is struggling with inflation
कोरोना के कहर से बेहाल जनता पर अब महंगाई सितम ढा रही है। आलम यह है कि पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में इजाफा होने से चारों तरफ हाहाकार की स्थिति है। घी, सरसों के तेल, दाल व चाय आदि खाद्य पदार्थों के भी दाम काफी बढ़ चुके हैं। महिलाओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ चुका है। घर-घर में लोग परेशान हैं। हर माह 2000 रुपये का आने वाला राशन अब ढाई हजार रुपये में पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि ने मुश्किल को और बढ़ा दिया है। वहीं, पेट्रोल के दाम बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों की जेब ढीली हो रही है। जबकि डीजल के दाम में वृद्धि होने के कारण माल भाड़ा भी बढ़ गया है। वर्तमान में ट्रांसपोर्ट कारोबारी एक क्विटंल माल के लिए प्रति किलोमीटर 180 रुपया ले रहे हैं जबकि दिसंबर 2019 में इसी काम के एवज में सिर्फ 120 रुपये लिए जाते थे।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं - अच्छे दिन अभी नहीं आए
अच्छे दिन अभी नहीं आए हैं। जबरदस्ती की खुशियां दिखाई जा रही हैं। कोरोना के कारण लोग सड़क पर आ गए हैं। जनता के पास पैसा नहीं है। बच्चों एवं परिवार के लिए पौष्टिक भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

- भगवान देवी, किशनपुर, कामकाजी महिला
महंगाई की वजह से घर का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस की कीमत बढ़ती जा रही है। अब तो गैस सिलिंडर 787 रुपये तक पहुंच गया है। घी, सरसों तेल, दाल से लेकर चाय तक के मूल्य बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति वार्ष्णेय, मानिक चौक
जनता पर पड़ रही महंगाई की मार
आज पेट्रोल 88.45 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। खाने-पीने से लेकर जरूरत के सभी सामान पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। लोग तकलीफ में हैं। सरकार को ध्यान देना चाहिए।
- अमित कुमार, फिटकारी खेड़ा, जलाली, तालानगरी में पेट्रोल पंप पर
पेट्रोल 88 एवं डीजल 79 रुपये प्रति लीटर से अधिक है। असर चौतरफा पड़ रहा है। महंगाई पर रोक लगनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल 60 रुपये प्रति लीटर से अधिक नहीं होने चाहिए।
- शाहनवाज आलम, ओजोन सिटी, पीएसी स्थित पेट्रोल पंप पर
भाव बढ़ने के बाद कम नहीं होता है। यह दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल से लेकर अन्य सामान महंगे होते जा रहे हैं। बहुत हुआ, अब रोक लगनी चाहिए।
- निलेंदु देव मधुकर, क्वार्सी विनयनगर, उमा फिलिंग स्टेशन रामघाट रोड पर
बेस मूल्य से कई गुना अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। इसकी वजह से पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य बढ़ते जा रहे हैं। असर पूरे बाजार पर होता है, मार जनता पर पड़ती है।
- इजहार, सर सैयदनगर, मैरिस रोड स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन पर
बेलगाम महंगाई पर रोक लगाने में सरकार विफल है। इसकी वजह से जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत गरीब लोगों को हो रही है।
- मो. शाकिब, स्टेशन रोड, राणा पेट्रोल पंप, जीटी रोड पर
पेट्रोल का भाव
19 फरवरी 2019 - 70.56 रुपये प्रति लीटर
19 फरवरी 2020 - 73.74 रुपये प्रति लीटर
19 फरवरी 2021 - 88.53 रुपये प्रति लीटर
डीजल का भाव
15 फरवरी 2019 - 64.79 रुपये प्रति लीटर
15 फरवरी 2020 - 64.98 रुपये प्रति लीटर
15 फरवरी 2021 - 79.65 रुपये प्रति लीटर
घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य
फरवरी 2019 - 675 रुपये
फरवरी 2020 - 874.50 रुपये
15 फरवरी 2021 - 787.50 रुपये
ट्रांसपोर्टर्स ने 14 माह में तीन बार बढ़ाया मालभाड़ा
अलीगढ़। ईंधन के दाम में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दिसंबर 2019 से अब तक ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने माल भाड़े में तीन बार वृद्धि की है। वर्तमान में ट्रांसपोर्ट कारोबारी एक क्विटंल माल के लिए प्रति किलोमीटर 180 रुपया ले रहे हैं। दिसंबर 2019 में इसी काम की एवज में सिर्फ 120 रुपये लिए जाते थे।

दि गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. अजय पाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से लगातार ईंधन के दामों में वृद्धि की जा रही है। कई बार प्रदर्शन किया गया है। ज्ञापन भी दिए गए हैं। मगर, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को कोई सुन नहीं रहा है। मजबूरन माल भाड़े में वृद्धि करनी पड़ी है। इसके चलते दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही टोल टैक्स में बढ़ोतरी, ई-वे बिल की अनिवार्यता, जीएसटी से कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को एक बैठक भी रखी है। उक्त बैठक में सभी ट्रांसपोर्ट चर्चा करेंगे और आगे आंदोलन करने की रणनीति तैयार करेंगे।

शहनवाज आलम

शहनवाज आलम- फोटो : CITY OFFICE

 अमित कुमार

अमित कुमार - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed