फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest in Aligarh in support of the Delhi agitation

Aligarh News: दिल्ली के आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ में प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Protest in Aligarh in support of the Delhi agitation
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते क्रांतिकारी किसान यूनियन के पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में सोमवार को छात्रों और युवाओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान नीट पेपर लीक और भर्ती घोटालों का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग भी उठाई गई है। प्रदर्शन स्टेट बैंक के सामने स्थित अंबेडकर पार्क के मुख्य द्वार पर शुरू हुआ। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और विरोध जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष नगेंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष किशोर सिंह, माकपा सचिव राजकुमार शर्मा आदि थे।
इधर, कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा कि दिल्ली में पुलिस के लाठीचार्ज, वाटर कैनन और बैरिकेडिंग से छात्रों की आवाज दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। लोकतंत्र में असहमति और संवाद दोनों का सम्मान होना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने जिला महासचिव दीपक चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार को सौंपा। इसमें जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed