{"_id":"65f5f3205c595977f60934a4","slug":"protest-held-in-the-block-premises-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100287-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ब्लाॅक परिसर में पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, आरोपी के गिरफ्तार करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ब्लाॅक परिसर में पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, आरोपी के गिरफ्तार करने की उठी मांग
Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
सार
नगला राजू के ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत सचिवालय पर अपने पंचायत सहायक के साथ पंचायत का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी युवक आया जबरन रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से गाली गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी को धनंजय जयसवाल को ज्ञापन देते चंडौस ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लाक की ग्राम पंचायत ओगर नगला राजू के ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ गांव के व्यक्ति द्वारा मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लाक परिसर में प्रर्दशन किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुये गिरप्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि दो दिन में गिरप्तारी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
16 शनिवार को इसी मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल को सौंपा। मामले के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कानूनी कार्यवाही न होने पर दो दिन के अंदर गिरफ्तारी की मांग की। ग्राम पंचायत ओगर नगला राजू पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश कुमार पंचायत सचिवालय पर अपने पंचायत सहायक के साथ 14 मार्च को पंचायत का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी युवक आया जबरन रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से गाली गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को चंडौस ब्लाक में आये पंचायत राज अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ पंचायत प्रकाश चंद शर्मा, शशी प्रकाश यादव, सचिन गौड़, ओप्रकाश, महेश कुमार, चद्रेश कुमार, योगेश कुमार आदि थे। बीडीओ ने मामले में कहा, उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत करा दिया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जायेगी।