फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest for non stop Net fellowship

नॉन नेट फेलोशिप बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 27 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
protest for non stop Net fellowship
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ‘नॉन नेट फेलोशिप’ बंद किए जाने के विरोध में एएमयू छात्रों ने कैंपस में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और यूजीसी चेयरमैन से इसे वापस लेने की मांग की। छात्रों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी एवं बल प्रयोग का भी तीखे शब्दों में निंदा की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मोदी, स्मृति एवं यूजीसी चेयरमैन वेद प्रकाश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला। यूजीसी के फैसले से नवंबर में संभावित करीब 225 छात्र फेलोशिप से वंचित हो सकते हैं। छात्रों का कहना है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नॉन नेट फेलोशिप बंद करने का फैसला वापस लेने का भरोसा ट्वीट कर दिलाया है लेकिन जब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं होती, वे लोग विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन


 छात्रों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र उच्च शिक्षा खासकर रिसर्च से वंचित रह जाएंगे। छात्र इसे शिक्षा के निजीकरण के प्रयास से भी जोड़कर देख रहे है। बाद में छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से यूजीसी चेयरमैन के पास भेजा। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शोध छात्र तारिक इकबाल, मुजाहिद मुगल, याशिर अराफात रिजवी, लियाकत खान, शिकोह आदि समेत दर्जनों छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed