फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest for drinking water

पानी को लेकर तेलीपाड़ा में लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jul 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Protest for drinking water
शाह जमाल के तेलीपाड़ा गली नंबर-4 के लोगों ने हाथ में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। महिला एवं बच्चों ने 'मुझे पीने का पानी दो' के नारे लगाए। तेलीपाड़ा में पिछले दो महीने से पानी की समस्या है। नगर निगम से जलापूर्ति नहीं हो रही है। गलियों में चार नल लगे हैं, जिसमें से तीन खराब हैं। घर के बच्चे किलोमीटर दूर जाकर नलों से पानी भरकर रिक्शे पर लादकर लाते हैं। सारा दोष जल निगम के मत्थे पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

तेलीपाड़ा के निवासियों ने मंगलवार को हाथ में बाल्टी लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। काफी संख्या में महिला एवं बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय निवासी रईस अहमद ने बताया कि घर में जलापूर्ति नहीं होने और नल खराब होने की वजह से भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस गए हैं। बच्चे दूर -दूर से पानी भरकर रिक्शे से लाते हैं। अब उनकी तबीयत खराब होने लगी है। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि शाहजमाल क्षेत्र में जल निगम ने चार नए नलकूप लगाए हैं, जिसमें से एक भी चालू नहीं हुआ है। शाह जमाल क्षेत्र में घनी आबादी है। नई बस्तियां बन रही है। जल निगम द्वारा 8-9 किलोमीटर पाइप लाइन नहीं डाली गई है। नगर निगम की पुरानी पाइप लाइन से कनेक्शन जोड़ दिया गया है। इसकी वजह से समस्या उत्पन्न हो रही है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि जल निगम को काम पूरा करने में समय लगेगा। समस्या के तत्कालीन समाधान के लिए एक मिनी नलकूप लगवाया जा रहा है। एक सप्ताह में काम पूरा होने की उम्मीद है। आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे। महापौर मोहम्मद फुरकान ने बताया कि हम लोग जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed