{"_id":"63c15563a24903343f30b551","slug":"protest-for-amu-students-union-election-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: छात्रों ने दी यूनिवर्सिटी को 24 घंटे की चेतावनी, छात्रसंघ चुनाव का एलान न होने पर होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: छात्रों ने दी यूनिवर्सिटी को 24 घंटे की चेतावनी, छात्रसंघ चुनाव का एलान न होने पर होगा धरना
Fri, 13 Jan 2023 06:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:28 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने एएमयू इंतजामिया को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में चुनाव का एलान नहीं किया, तो बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार रात बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इंतजामिया को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में चुनाव का एलान नहीं किया, तो बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
2022-23 शैक्षिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव न होने को लेकर छात्रों ने सुलेमान हॉल में बैठक की और बाब-ए-सैयद पर पोस्टर के साथ इंतजामिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि हम अपना अधिकार मांगते हैं, किसी से भीख नहीं मांगते हैं। छात्रों की आवाज न दबाई जाए।
विज्ञापन
छात्र नेता हमजा जमशेद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव होना एएमयू में शिक्षा ले रहे 35 हजार विद्यार्थियों का अधिकार है। इसलिए उनके अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शन में आरिफ त्यागी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एएमयू इंतजामिया का कहना है कि उनका पूरा ध्यान शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाना है। पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन