फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest at Aligarh Municipal Corporation over poor sanitation

अलीगढ़: नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, सफाई टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, विजिलेंस जांच-तालाबंदी की चेतावनी

Fri, 30 Oct 2026 02:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 30 Oct 2026 02:20 PM IST
सार

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने अलीगढ़ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने समस्याओं के समाधान के साथ सफाई व्यवस्था के टेंडर की उच्चस्तरीय विजिलेंस जांच कराने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर नगर निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Protest at Aligarh Municipal Corporation over poor sanitation
अलीगढ़ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के वार्ड 44 मखदूम नगर और वार्ड 58 घनश्यामपुरी-विष्णुपुरी में सफाई, जलनिकासी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने समस्याओं के समाधान के साथ सफाई व्यवस्था के टेंडर की उच्चस्तरीय विजिलेंस जांच कराने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर नगर निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि शिकायत के बाद ही सफाई कराई गई, जबकि इससे पहले केवल कागजी कार्रवाई की जा रही थी। सुखमा कंपनी के सुपरवाइजर और नगर निगम अधिकारी की ओर से सप्ताह में केवल दो दिन सफाई होने की बात कहे जाने का भी उल्लेख किया गया है। इसे टेंडर की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


इसके अलावा नाली के ऊपर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण की पैमाइश कराकर अवरोध हटाने, चंदनिया श्मशान घाट के अंतिम चौराहे पर लगे कूड़े के ढेरों का तत्काल उठान कराने की मांग की गई। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शहरवासी नियमित रूप से गृहकर और जलकर जमा करते हैं, ऐसे में उन्हें नियमित सफाई और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed