{"_id":"60e8a3d88ebc3ebf0b0e1e2e","slug":"protest-against-petroleum-price-hike-city-office-news-ali267713426","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि पर भड़के कांग्रेसी, जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि पर भड़के कांग्रेसी, जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि, महंगाई, मालभाड़े की दरों में हो रही वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जुलूस और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉबी वसी के स्वागत में भी जुलूस निकाला गया।
बैल गाड़ियों, घोड़े तांगे, पैदल, चार पहिया वाहनों, दो पहिया वाहनों पर सवार होकर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए मैरिस रोड से केला नगर, बेगपुर, क्वार्सी चुंगी, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, मीनाक्षी पुल, दुबे का पड़ाव चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, गांधी पार्क, माल गोदाम होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय रेलवे रोड पर पहुंचे।
प्रदर्शनकारी हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां और एप्रेन पहनकर प्रदर्शन कर रहे थे। रेलवे रोड पर विवेक बंसल ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आप सब लोग मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य कीजिए। संगठन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पद के लिये दावेदारी अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है लेकिन पार्टी हाईकमान के फैसले को सभी लोगों को स्वीकारना चाहिए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में कांग्रेस एक है। कोई अलगाव की भावना नहीं है। शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा कि बहुत जल्द लोगों को अलीगढ़ में कांग्रेस पार्टी का एक सुसंघटित और मजबूत संगठन देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर रूही जुबेरी, गायत्री वर्मा सेठानी, माया गुप्ता, शबनम बेगम, बेबी जॉन, चौ. गंगाराम, श्योराज जीवन, दिलशाद पहलवान, सैय्यद वसीम अहमद, साबिर अहमद, नवेद खान, शहजाद हुसैन, उजैर दिलशाद, फैजू, संतोष मिश्रा, वसीम खान, सुशील गुप्ता, नौशाद कुरैशी, मुन्ना ठाकुर, आनंद बघेल, हुसैन रजा, अली सुलेमान, शाहरुख़ खान, नितेश कुमार, एस.एम.कायम, गया प्रसाद गिर्राज, डा. धर्मेन्द्र लोधी, नाथूराम रसक, सुहेल अख्तर, जितेन्द्र सिंह बिरजू, नफीस शेरवानी, नदीम गफूर, गोपाल मिश्रा, हिमांशु दिनेश, राजीव लीडर, इमरान शरीफ़, सिराज अली, दिनेश चन्द्र शर्मा, पुरुषोतम शर्मा, डा. रविशंकर शर्मा, संजय दिवाकर, जयदेव उपाध्याय, सुनील जाटव, शीलू आदि उपस्थित थे।
हाथ में कटोरा लेकर कांग्रेसियों ने भीख मांगी
पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि और महंगाई को लेकर कांग्रेसी नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कटोरा लेकर भीख मांगी और प्रदर्शन किया। मेडिकल रोड पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर पंडित महेश शर्मा, डॉ. सुहेल बेग, शहजाद हुसैन, मोहम्मद नदीम, शारिक, अनिल कुमार, अहमर अली, नीरज कुमार परवीन, रेहान, इसरार, बबलू, राजू शहनाज आदि मौजूद रहे।