फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against JE-SDO at Dadon power house

Aligarh: जेई-एसडीओ के खिलाफ बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और दलाली को बढ़ावा देने का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
सार

आरोप है कि गांव खिरीरीमस्तीपुर में नलकूप का ट्रांसफाॅर्मर दो माह पहले चोरी हुआ था। इसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर जेई और एसडीओ गंगीरी ने समरवती पत्नी महेंद्र सिंह और अमर सिंह से 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

विज्ञापन
Protest against JE-SDO at Dadon power house
दादों विद्युत उपकेंद्र पर जेई व एसडीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

जेई और एसडीओ के खिलाफ 20 जनवरी को किसानोें ने दादों बिजली घर में धरना-प्रदर्शन किया। अर्जुन सिंह यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और दलाली को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को सौंपा।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि गांव खिरीरीमस्तीपुर में नलकूप का ट्रांसफाॅर्मर दो माह पहले चोरी हुआ था। इसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर जेई और एसडीओ गंगीरी ने समरवती पत्नी महेंद्र सिंह और अमर सिंह से 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है।
विज्ञापन


वहीं गांव कासिमपुर खुशीपुरा में छह माह पहले फुंका ट्रांसफॉर्मर आज तक नहीं बदला गया। इससे आधे गांव में अंधेरा है। आरोप लगाया कि बिजली घर पर बिना रुपये दिए कोई काम नहीं हो रहा है। कनेक्शन काटने, जोड़ने के नाम पर लाइनमैन उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। वहीं किसानोें ने कहा कि पहले घरेलू बिजली का बिल 300 रुपये तक ही आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से दो हजार रुपये के करीब बिल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में कुंवरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, आकाश कुमार, कुमरपाल, मनोज, शेखर, मूलचंद, कृपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं जेई जयकृष्ण ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। रही बात ट्रांसफाॅर्मर की तो जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed