फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pro. Tariq Mansoor registrar informed about appointment of VC

प्रो. तारिक मंसूर को वीसी नियुक्त होने की रजिस्ट्रार ने दी सूचना

Fri, 05 May 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 05 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pro. Tariq Mansoor registrar informed about appointment of VC
प्रो. तारिक मंसूर पत्नी डा. हमीदा तारिक के साथ। - फोटो : Amar Ujala
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी सूरत सिंह का इससे संबंधित पत्र एएमयू रजिस्ट्रार के पास पहुंच गया है। प्रो. तारिक मंसूर 17 मई या उसके बाद अपना पदभार ग्रहण कर सकते है।
विज्ञापन

एएमयू के वर्तमान कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह का कार्यकाल 16 मई 2017 को पूरा हो रहा है। राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को प्रस्तावित तीन नामों की सूची में से प्रो. तारिक मंसूर के नाम पर सहमति दी गई। इससे संबंधित खबर अमर उजाला के चार मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। कुलपति की रेस में प्रो. तारिक मंसूर के अतिरिक्त यूएस इंडिया पॉलिसी इंस्टीट्यूट वाशिंगटन की चीफ स्कॉलर व डायरेक्टर अबू सलेह शरीफ व वेलकम ट्रस्ट के सीईओ शाहिद जमील का नाम शामिल था। एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि प्रो. तारिक मंसूर नए वीसी होंगे। इससे संबंधित मानव संसाधन मंत्रालय का लेटर उनके पास पहुंच गया है। प्रो. तारिक मंसूर को फोन से नियुक्ति से संबंधित सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही आदेश की कॉपी भी भेज दी गई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को एएमयू ईसी की बैठक में पांच सदस्यों का पैनल फाइनल किया गया था। इसमें प्रो. तारिक मंसूर शीर्ष पर थे। 4 फरवरी को एएमयू कोर्ट की बैठक में प्रो. तारिक मंसूर को सर्वाधिक 94 मत मिले थे। पिछले वर्ष भी नए वीसी के पैनल को लेकर एएमयू ईसी की बैठक हुई थी, जिसमें प्रो. तारिक मंसूर को सर्वाधिक मत मिले थे लेकिन नियमों का पालन नहीं होने के कारण बाद में पैनल को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. तारिक मंसूर को वीसी नियुक्त होने की रजिस्ट्रार ने दी  सूचना
एएमयू के नए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता की सूची में शिक्षण, शोध, अनुशासन एवं एएमयू की रैकिंग में सुधार शीर्ष पर है।   अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। उनकी कोशिश होगी कि छात्रों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले। शिक्षक अधिक से अधिक प्रोजेक्ट लेकर आए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के रैकिंग में सुधार सबसे जरूरी है और इसके लिए पद भार ग्रहण करने के बाद हर संभव कदम उठाएंगे। यूनिवर्सिटी के तरक्की के लिए पठन-पाठन को बेहतर माहौल होने बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाहरी लड़का यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करेगा तो सरकार से मदद ली जाएगी। यूनिवर्सिटी में अधिक से अधिक अच्छे एवं गुणवत्ता युक्त शोध हो।  समस्याओं को चिन्हित करेंगे और उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। 

बधाई देने वालों का लगा तांता 
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके घर से लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज कार्यालय तक काफी संख्या में लोग पहुंचे। अपराह्न करीब पौने चार बजे लेटर आने के बाद भी बधाई देने के लिए काफी संख्या में लोग उनके यहां पहुंचे। जेएन मेडिकल कॉलेज में हर्ष का माहौल देखने को मिला। शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी काफी संख्या में उनके यहां पहुंचे। 

नई पहचान दिलाएंगे प्रो. तारिक मंसूर : सांसद 
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि खुशी एवं गर्व की बात है कि अलीगढ़ के प्रो. तारिक मंसूर एएमयू के नए कुलपति नियुक्त हुए है। उनके नेतृत्व में यूनिवर्सिटी की तरक्की होगी। वह सबको साथ लेकर चलेंगे और यूनिवर्सिटी को नई पहचान दिलाएंगे।

भाजपा नेताओं से प्रो. तारिक के अच्छे ताल्लुकात 
एएमयू के नए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के भाजपा समेत दूसरे दल के नेताओं से भी अच्छे ताल्लुकात है। यूपी विधान सभा चुनाव के पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर अलीगढ़ आए थे। उस दौरान उन्होंने होटल मेलरोजइन में महानगर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की थी। उसमें प्रो. तारिक मंसूर भी मौजूद थे। उससे पूर्व जब पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी अलीगढ़ आई थी तो उद्योगपति हरि प्रकाश गुप्ता के आवास पर प्रो. तारिक मंसूर भी मौजूद थे। गत दिनों एक कार्यक्रम के सिलसिले में राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अलीगढ़ आए थे। उस कार्यक्रम में प्रो. तारिक मंसूर मौजूद थे। 

प्रो. तारिक के वीसी बनने पर ओएलएफ में खुशी का माहौल
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अगले कुलपति प्रो. तारिक मंसूर महानगर के ऑवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के छात्र रहे हैं। उनके कुलपति बनने की खबर अमर उजाला उजाला में प्रकाशित होने के बाद वहां के शिक्षक एवं छात्रों में हर्ष का माहौल है। प्रिंसिपल सिस्टर ज्योत्सना का कहना है कि यह गर्व की बात है।
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. तारिक मंसूर ने 1972 में ओएलएफ से ही हॉयर सेकेंडरी पास किया था। यह स्कूल का पहला बैच था। इस बैच में 13 छात्र थे, जिसमें छह लड़के एवं सात लड़कियां थी। 1961 में जब ओएलएफ की शुरूआत मैरिस रोड में हुई थी, तो उसमें दाखिला लेने वाले प्रो. तारिक मंसूर पहले छात्र थे। प्रो. तारिक मंसूर की आगे की पढ़ाई एएमयू से हुई है। प्रो. तारिक मंसूर एएमयू टीचर्स एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं। 


यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि हमारे स्कूल के पूर्व छात्र प्रो. तारिक मंसूर एएमयू के कुलपति बन गए है। वह हमारे पहले बैच के छात्र रहे है। ईश्वर सदैव उनकी रक्षा करे और वह शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करे। 
- सिस्टर ज्योत्सना, प्रिंसिपल ऑवर लेडी ऑफ फातिमा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed