फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pro. Amina Kishore said win the world with education

दुनिया को शिक्षा से जीतें : प्रो. किशोर

Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Pro. Amina Kishore said win the world with education
एएमयू अब्दुल्ला कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करती मुख्य अतिथि प्रो. आमिना किशोर व मं - फोटो : संवाद
अमुवि के वीमेंस कॉलेज का स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. आमिना किशोर ने कहा कि आप लोगों को वह सभी अवसर मिले हैं, जिनका आपको लाभ उठाना चाहिए। शिक्षा से दुनिया को जीतना चाहिए। यही सपना है कि पापा मियां शेख अब्दुल्ला व आला बी वहीद जहां ने देखा, जिसे आपको समझना होगा।
विज्ञापन



अमुवि के वीमेंस कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रही थीं। उन्होंने म्यूजिकल क्लब को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये भेंट किए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि समाज के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभानी है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि शेख अब्दुल्ला का महिला शिक्षा आंदोलन अभी पूरा नहीं हुआ है, हमें इस आंदोलन को और आगे ले जाना है, जब तक कि देश की हर महिला और हर लड़की शिक्षित न हो जाए।
विज्ञापन



सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने बताया कि कॉलेज ने 1906 से अब तक लाखों लड़कियों को शिक्षित किया है, जिसने समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि शेख अब्दुल्ला और वहीद जहां बेगम की सेवाएं अविस्मरणीय हैं। प्राचार्या प्रो. नईमा खातून ने महिला शिक्षा की प्रगति को प्रस्तुत किया। कॉलेज के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला व वहीद जहां की शिक्षा के क्षेत्र में सेवाओं को याद करके उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ी गई। इस अवसर पर प्रो. जकिया सिद्दीकी, गजाला नाहिद, कार्यक्रम संयोजक प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुस्तक का विमोचन
कॉलेज की शिक्षिका प्रो. नाजिया हसन, प्रो. मुनीरा टी, डॉ. निगार आलम सिद्दीकी, डॉ. सरवर साजिद, डॉ. सईदा खातून, डॉ. शगुफ्ता नियाज, डॉ. जरीना खान, डॉ. सदफ फरीद, डॉ. रिजवाना शफी, डॉ. मोहम्मद सोहेल, डॉ. हिना इसहाक, डाॅ. फिरोज अहमद, डॉ. लुबना नाज, डॉ. अफसाना परवीन, स्व. डॉ. मोहम्मद फुरकान और डॉ. मोहम्मद हनीफ खान की पुस्तक भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed