{"_id":"671e6540c0b7ed1fbd06463d","slug":"president-honored-dr-ambesh-singh-of-aligarh-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: राष्ट्रपति ने किया अलीगढ़ के चिकित्सक को सम्मानित, मिला धन्वंतरि पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: राष्ट्रपति ने किया अलीगढ़ के चिकित्सक को सम्मानित, मिला धन्वंतरि पुरस्कार
Sun, 27 Oct 2024 09:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:37 PM IST
सार
डॉ. अंबेश सिंह दिल्ली के एक अस्पताल में सिर व गला कैंसर विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। वह एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
डॉ अंबेश सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीगढ़ के चिकित्सक अंबेश सिंह को धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें स्वर्ण पदक भी प्रदान किया।
विज्ञापन
डॉ. अंबेश वर्तमान में दिल्ली के एक अस्पताल में सिर व गला कैंसर विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। वह एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। डॉ. अंबेश, वैष्णव स्टेट अपार्टमेंट, समद रोड के तेजवीर सिंह के छोटे बेटे हैं, जो सिंचाई विभाग के एसडीओ पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। पुरस्कार और स्वर्ण पदक मिलने से परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन