फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   President and Vice President of India have worn Aligarhi kurta-sherwani

Aligarh: देश के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति पहन चुके हैं अलीगढ़ी कुर्ते-शेरवानी, ईद पर 10 देशों से आए ऑर्डर

Tue, 25 Mar 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 10:50 AM IST
सार

अलीगढ़ में एमएस हसन टेलर है। यहां के अख्तर मेहंदी देश के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की शेरवानियां सिल चुके हैं। यहां पर आने वाले ग्राहक कहते हैं कि अगर ईद पर कुर्ते या शेरवानी चाहिए तो आपको एक या दो महीने पहले ऑर्डर बुक कराना होगा।

विज्ञापन
President and Vice President of India have worn Aligarhi kurta-sherwani
कुर्ते की कटिंग करते हुए अख्तर मेहंदी - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार यूएई, कतर, अफ्रीका व कनाडा सहित लगभग 10 देशों के लोग अलीगढ़ी कुर्ता व शेरवानी पहनेंगे। तस्वीर महल स्थित एमएस हसन टेलर को इन देशों से 1500 से अधिक ऑर्डर मिले हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ में सिले कुर्ते व शेरवानी की देश के साथ दुनिया में भी खासी मांग है। कुर्तों में हाथ से की गई कारीगरी बेहद पसंद की जा रही है। तस्वीर महल पर करीब 50 साल से कुर्ते व शेरवानी का काम कर रहे अख्तर मेहंदी देश के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की शेरवानियां सिल चुके हैं। उनके कुर्ते विदेशों तक जा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां पर आने वाले ग्राहक कहते हैं कि अगर ईद पर कुर्ते या शेरवानी चाहिए तो आपको एक या दो महीने पहले ऑर्डर बुक कराना होगा। यहां के कुर्ते और शेरवानी लोग तोहफे के रूप में अपने रिश्तेदारों और परिचितों को भी देना पसंद करते हैं। अख्तर मेहंदी कहते हैं कि ईद पर इस साल भी बहुत ऑर्डर आए हैं। कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहन चुके हैं अलीगढ़ की सिली शेरवानी
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन, नीलम संजीव रेड्डी, फकरुद्दीन अली अहमद, वीवी गिरी, डॉ. शंकर दयाल शर्मा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणव मुखर्जी, रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी।


बोले ग्राहक

मैं दिल्ली से शेरवानी के लिए आया हूं। एएमयू में पढ़ चुका हूं। ईद के लिए अगर आपको ऑर्डर देना हो तो एक या दो महीने पहले देना होगा। - मो. शादान, दिल्ली
इनकी फिटिंग और फिनिशिंग बहुत शानदार रहती है। इनकी अंतरराष्ट्रीय ख्याति है। मैं अपने दोस्त को शेरवानी खरीदवाने के लिए यहां पर लाया हूं।-मो. अकमल, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed