फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations underway to notify two wetlands near the Yamuna

Aligarh News: यमुना के पास दो वेटलैंड अधिसूचित करने की तैयारी

Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to notify two wetlands near the Yamuna
पलार का वेटलैंड। 
भयानक जल प्रदूषण झेल रही यमुना के आसपास छह वेटलैंड को जल्द अधिसूचित किया जाएगा। इनमें से दो अलीगढ़, दो नोएडा और दो मथुरा जनपद में हैं। अलीगढ़ के दो वेटलैंड खैर तहसील के पालर और उटासानी हैं, जिनको सुरक्षित और संरक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है। इससे आसपास का भूजल स्तर बढ़ेगा और परिंदों को भी सुरक्षित ठिकाना मिल सकेगा।
विज्ञापन



प्रभागीय निदेशक एवं जिला गंगा समिति के सदस्य सचिव शिवम कुमार ने इसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि एसडीएम खैर से जल्द से जल्द इन दोनों वेटलैंड का राजस्व मानचित्र और नो लिटिगेशन (विवादमुक्त) प्रमाण पत्र हासिल किया जाए, ताकि आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसकी रिपोर्ट लखनऊ और दिल्ली भेजी जाएगी। जिले में ऐसे दस वेटलैंड बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन



यमुना के किनारे छह वेटलैंड बचाने की मुहिम
यह पूरी कवायद सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे न्यू ओखला इंडस्ट्रियल अथॉरिटी बनाम स्टेट ऑफ यूपी मामले में दिए गए सख्त निर्देशों के तहत हो रही है। यमुना के किनारे छह प्रमुख वेटलैंड को बचाने की योजना है, इनमें से दो अलीगढ़, दो नोएडा और दो मथुरा जनपद में हैं। इसमें यमुना और उसकी जैव विविधता को बचाने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के बाद अब अलीगढ़ प्रशासन इन प्राकृतिक जल-स्रोतों को बचाने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल संकट से मिलेगी राहत
पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा कहते हैं कि पालर और उटासानी वेटलैंड को अधिसूचित करने यमुना के आसपास के भू-जल स्तर में सुधार होगा। जिससे यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों और स्थानीय जैव विविधता के लिए बेहतरीन साबित होगा। यहां आने वाले परिंदों की संख्या बढ़ेगी।
- इस संबंध में एसडीएम खैर से कहा गया है, ताकि वेटलैंड को अधिसूचित करने की कार्रवाई जल्द पूरी हो सके। - सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed