फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations to raise a crowd of one lakh in Amit Shah's meeting

अलीगढ़ः अमित शाह की सभा में एक लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी

Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations to raise a crowd of one lakh in Amit Shah's meeting
जयपुर में अमित शाह - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन विश्वास सभा में एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी चल रही है। तालानगरी स्थित मैदान में हेलिपैड बनाने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 52 गुणा 40 फुट के मंच से गृहमंत्री जन सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन




कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भाजपा बड़ी सभा की तैयारी में जुटी है। जनसभा के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद हरिद्वार दुबे ने मंगलवार को तालानगरी स्थित कलश बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से कहा कि एक लाख लोगाें को लाने का लक्ष्य लेकर हमलोग चल रहे हैं। मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, मंत्री संदीप सिंह के अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे। अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व के हाथ में है। उन्हाेंने कहा कि जनसभा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मैदान काफी बड़ा है। 
विज्ञापन





उन्हाेंने कहा कि भगवान की कृपा से उत्तर प्रदेश प्रदेश में कोविड का असर नहीं है। ओमिक्रॉन के दो ही केस मिले हैं और दोनों मरीज ठीक हो गए हैं। यदि चुनाव आयोग कहेगा तो सबसे पहले हम अपनी रैली व सभाएं स्थगित कर देंगे। गृह मंत्री की जनसभा पहले से घोषित है। सांसद हरिद्वार दुबे ने कहा कि करीब डेढ़ हजार बसों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हजारों ट्रैैक्टर, बाइक एवं स्कूटर से लोग पहुंचेंगे। लोग अपने स्तर से वाहन की व्यवस्था कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि अमित शाह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक एवं अनुच्छेद 370 हटाने के लिए लोग आभार व्यक्त करेंगे।




 उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर दो हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। जाने के लिए चार मार्ग होंगे। छह किलोमीटर क्षेत्र के लोग गाजे-बाजे के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed