फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations to make Smart 'Talanagri'

स्मार्ट सिटी के बाद ‘तालानगरी’ को स्मार्ट बनाने की तैयारी

Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make Smart 'Talanagri'
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के बाद ‘तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र’ को स्मार्ट बनाने की तैयारी चल रही है। औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली में चिन्हांकन के बाद अधिक से अधिक रेटिंग दिलाने के लिए यहां की सुविधाओं एवं संसाधनों में भारी इजाफा करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
औद्योगिक पार्क रेटिंग सिस्टम भारत सरकार की योजना है। इसमें देश के औद्योगिक क्षेत्रों को रेटिंग के लिए चयनित किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर को औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली के लिए चिह्नित किया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी सोमवार को तालानगरी में आकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे गए हैं। यूपीसीडा के क्षेत्रीय अधिकारी संजू उपाध्याय का कहना है कि भारत सरकार के अधिकारी आकर रेटिंग का निर्धारण करेंगे। करीब 45 बिंदुओं के आधार पर रेटिंग का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। यूपीसीडा के सीईओ का आगमन हो चुका है। अधिकारियों के दिशा-निर्देश के अनुसार 45 बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया गया है। रेटिंग प्रणाली में तालानगरी के चयन के बाद तालानगरी, उद्यमियों एवं निर्यातकों को विशेष फायदा होने की उम्मीद है। यह अलीगढ़ के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजू उपाध्याय, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीसीडा
28 साल पहले फरवरी 1992 में तालानगरी में पहला एलाटमेंट हुआ था। काफी दिनों तक तालानगरी विकास से वंचित रहा। इसका जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। अब तालानगरी विकास पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली के लिए चिन्हांकन खुशी की बात है। हमलोग पूरी कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक अंक के साथ तालानगरी का चयन रेटिंग प्रणाली में हो।
- पं. नेकराम शर्मा, अध्यक्ष, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन
शुरुआत में 10 करोड़ से सुविधाओं का विकास
औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली में चयन के बाद तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें 8 करोड़ रुपये केंद्र सरकार एवं 2 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार द्वारा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए जाएंगे।

चारदीवारी के अंदर होगी तालानगरी
तालानगरी में रामघाट रोड की ओर से गेट लगाने एवं चारदीवारी करने की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है। तालानगरी में पीछे की ओर पहले से चारदीवारी है। सेक्टर एक एवं दो मिलाकर कुल तीन गेट लगाने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर एक एवं दो की सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। योजना के अनुसार काम होने के बाद तालानगरी विशेष आर्थिक जोन की तरह दिखाई देगा।
मापदंड/मानक...
इन बिंदुओं पर होना है कार्य....
- निर्बाध विद्युत
- आईसीटी -टेलीकॉम, इंटरनेट सर्विसेज- अवसंरचना
- सीवेज शोधन संयंत्र
- सामान्य कचरा उपचार संयंत्र
- पाइप से जल की आपूर्ति
- जल उपचार संयंत्र
- कवर्ड वाटर ड्रेनेज
- पार्क के अंदर 100 प्रतिशत पक्की सड़के
- पार्क के अंदर सुचारू स्ट्रीट लाइटिंग
- रोडवेज बस स्टॉप
- कॉमन ईटीपी प्लांट
- अग्निशमन प्रणाली
- सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन योजना
- वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र
- पार्क के अंदर पीएचसी, सीएचसी, ईएसआई डिस्पेंसरी
- एसआईडीसी की वेबसाइट पर प्लाट की उपलब्धता और मूल्य विवरण
- आवेदन व भूमि आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन
- एकल खिड़की सेवा
- श्रमिकों एवं ड्राइवरों के लिए डारमेट्री
- बैंक शाखा व एटीएम
- कैंटीन व रेस्तरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed