New Year 2025: देश-विदेश में जश्न की तैयारी, पर्यटन-धार्मिक स्थल और विदेश जाने की हो रही बुकिंग
नए साल पर युवा वर्ग में विदेश जाने की चाह बढ़ी है। युवाओं की पहली पसंद बैंकॉक, मलयेशिया, दुबई, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, वियतनाम हैं। देश में गोवा ऐसा शहर है जहां हर कोई जाने की चाह रखता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नये साल 2025 के आगमन में तीन सप्ताह रह गए हैं। लोगों ने क्रिसमस के साथ ही नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ दूसरे शहरों में नये साल का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है तो कुछ विदेश जा रहे हैं। ट्रैवल्स एजेंसियां इस मौके पर आकर्षक पैकेज दे रहीं हैं।
पर्यटन स्थलों तक जाने की करा रहे बुकिंग
नव वर्ष मनाने के लिए अधिकतर लोग दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, विशाखापट्टनम, हैदराबाद, केरल, राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर और बीकानेर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मनाली, ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, जगन्नाथपुरी धाम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अमर कंटक आदि पर्यटन स्थलों पर जाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए टिकट बुक करा रहे हैं।
धार्मिक स्थल भी हैं लोगों की पसंद
सैकड़ों लोगों ने तिरुपति बालाजी मंदिर, शिरडी, वैष्णो देवी, खाटू श्याम, बालाजी, उत्तराखंड, मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर भी जाने की तैयारी की है। इसके लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लंबी हो चुकी है। अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग अब ट्रैवल्स एजेंसी और निजी वाहनों की मदद ले रहे हैं।
ट्रैवल्स एजेंसी दे रहीं आकर्षक पैकेज
ट्रैवल्स एजेंसी संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि नए साल में टूर पर जाने वालों को उनके बजट के अनुसार आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। अपार्टमेंट और कॉलोनी में रहने वाले लोग संयुक्त रूप से घूमने का प्लान बना रहे हैं। समूह में टूर का पैकेज सस्ता पड़ता है।
बैंकॉक, मलयेशिया, दुबई, थाईलैंड,सिंगापुर, नेपाल, भूटान जाने की होड़
ट्रैवल्स एजेंसी संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नए साल पर युवा वर्ग में विदेश जाने की चाह बढ़ी है। युवाओं की पहली पसंद बैंकॉक, मलयेशिया, दुबई, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, वियतनाम हैं। देश में गोवा ऐसा शहर है जहां हर कोई जाने की चाह रखता है।