{"_id":"68a4ea213fe4d6dd010f88ce","slug":"preparations-are-being-made-to-build-a-new-bus-stand-near-panaithi-on-the-highway-aligarh-news-c-2-gur1004-764884-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाईवे पर पनैठी के पास नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाईवे पर पनैठी के पास नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी
विज्ञापन
शहर के नये प्रस्तावित सेटेलाइट बस स्टैंड के लिए अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर पनैठी के पास चार एकड़ भूभाग तलाश लिया गया है। अब इस पर शासन की मुहर लगना बाकी है। सबकुछ ठीक रहा तो यहां पर बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए पनैठी हाईवे ओवरब्रिज से पहले चार एकड़ जमीन पसंद कर ली गई है। यह भूभाग एयरपोर्ट के पास है। इस बस अड्डे को सेटेलाइट बस स्टैंड मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा के अनुसार अभी जमीन पर शासन की मुहर नहीं लग सकी है। जमीन मिलने पर प्रस्ताव बनाकर शासन की मंजूरी व धन उपलब्धता के लिए परिवहन निगम मुख्यालय भेजा जाएगा। इसे सेटेलाइट बस स्टैंड की तरह संचालित किया जाएगा।
दूसरे शहरों से आने और जाने वाली बसें यहां से ही संचालित होंगी। हाईवे से ही बसों का संचालन होगा।इधर, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार का कहना है कि कोल तहसील द्वारा अलीगढ़ एयरपोर्ट के पास पनैठी में चार एकड़ जमीन को आरक्षित कर दिया गया है। सबकुछ नियमों के अनुसार हुआ तो यहीं पर नया बस स्टैंड बनाया जाएगा।