{"_id":"68e74ba7a45e29303f079a60","slug":"pregnant-woman-buried-under-debris-after-roof-collapses-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मकान की छत गिरी, कमरे में लेटी गर्भवती मलबे में दबी, अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मकान की छत गिरी, कमरे में लेटी गर्भवती मलबे में दबी, अलीगढ़ रेफर
Thu, 09 Oct 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:14 AM IST
सार
टंकी मोहल्ले में पति बरामदे था और नौ माह की गर्भवती कमरे के अंदर लेटी हुई थी। सुबह नौ बजे अचानक मकान की छत गिर गई। कमरे में लेटी हुई गुड़िया छत के मलबे में दब गई।
विज्ञापन
गिरी हुई छत का मलबा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के गोंडा कस्बा स्थित टंकी मोहल्ला में 9 अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे मकान में बने कमरे की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में लेटी नौ माह की गर्भवती मलबे में दब गई। पति उस समय बरामदे में मौजूद था। पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन मलबे से निकाल कर घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
टंकी मोहल्ला निवासी वीरपाल सिंह मजदूरी करते हैं। उनकी 31 वर्षीय नौ माह की गर्भवती पत्नी गुड़िया का एक-दो दिन में ही प्रसव होना है। परिवार मे 11 वर्ष का पुत्र प्रीत है। 9 अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे गुड़िया ने पति के लिए खाना बनाया और कमरे में जाकर चारपाई पर लेट गई। पति उस समय बरामदे में मौजूद था। उनका पुत्र प्रीत स्कूल गया हुआ था। अचानक से कमरे की छत भरभराकर नीचे आ गिरी और चारपाई पर लेटी गुड़िया मलबे में दब गई।
विज्ञापन
पति ने घटना को देख शोर मचा दिया। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंच गए और आनन-फानन महिला को मलबे से निकाल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा नितिन अडाना ने बताया कि महिला के आंतरिक चोटें आई हैं, उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन