फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pregnant woman beaten, dragged and left on the roadside

Aligarh: गर्भवती को पीटा, घसीटकर सड़क किनारे छोड़ गए, पति सहित छह पर मुकदमा

Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
सार

18 अक्तूबर की सुबह करीब 9 बजे पति प्रशांत व उपरोक्त सभी लोग उसे जबरन मायके ले आए। जहां गांव के निकट पिटाई कर सड़क पर गिरा दिया और घसीटकर किनारे पर छोड़ गए। धमकी दी कि बिना कार लिए आई तो जान से मार देंगे। विवाहिता के अनुसार वह पांच माह की गर्भवती है।

विज्ञापन
Pregnant woman beaten, dragged and left on the roadside
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता ने पति समेत सास-ससुर, देवर, ताऊ ससुर और बिचौलिए के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति समेत ससुराली दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न करते हैं। मांग पूरी न होने पर 18 अक्तूबर सुबह उसे मारपीट कर मायके के पास छोड़कर चले गए जबकि वह पांच माह की गर्भवती है।

विज्ञापन


साधू आश्रम हलका क्षेत्र के गांव की विवाहिता के अनुसार उसकी शादी करीब 10 माह पहले बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के प्रशांत पुत्र राजू के साथ हुई थी। दिए गए दान दहेज से पति प्रशान्त, सास भूरी, ससुर राजू, देवर कैलाश, तईया ससुर केशब तथा बिचौलिया तूकीराम संतुष्ट नहीं थे और कार न देने का ताना मारते थे। 18 अक्तूबर की सुबह करीब 9 बजे पति प्रशांत व उपरोक्त सभी लोग उसे जबरन मायके ले आए। 
विज्ञापन


जहां गांव के निकट पिटाई कर सड़क पर गिरा दिया और घसीटकर किनारे पर छोड़ गए। धमकी दी कि बिना कार लिए आई तो जान से मार देंगे। विवाहिता के अनुसार वह पांच माह की गर्भवती है। उसने पति पर अप्राकृतिक कृत्य के आरोप के साथ ससुर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed