{"_id":"62a3a38ce4c8b44304684dee","slug":"praveen-bajauta-s-gang-registered-in-the-name-of-d-85-aligarh-news-ali293598437","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-85 के नाम से प्रवीन बाजौता का गैंग पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-85 के नाम से प्रवीन बाजौता का गैंग पंजीकृत
विज्ञापन
अलीगंज के लाजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में जेल भेजे गए कुख्यात शूटर प्रवीन बाजौता और उनके साथी साजिशकर्ताओं का गैंग जिला पुलिस ने पंजीकृत कर दिया है। यह गैंग डी-85/2022 के नाम से पंजीकृत किया गया है। दस सदस्यीय गैंग का सरगना प्रवीन बाजौता को बनाया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में लगातार शातिर, अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंगस्टर में कार्रवाई व संपत्ति जब्तीकरण, गैंग पंजीकृत कराने की कार्रवाई कर रही है। 27 दिसंबर 2021 की देर शाम गांधी आई तिराहा पर हुए संदीप गुप्ता हत्याकांड के दस आरोपियों का सिविल लाइंस थाने में गैंग पंजीकृत किया गया है। इनमें तीन शूटर व सात साजिशकर्ता शामिल हैं। गैंग पंजीकरण के साथ-साथ इनकी विशेष निगरानी के निर्देश सीओ व थाना स्तर पर दिए गए हैं।
ये है पंजीकृत गैंग
- प्रवीन बाजौता, बाजौता टप्पल (गैंग लीडर)
- जितेंद्र उर्फ कंजा, चतहर सादाबाद हाथरस
- प्रदीप बाजौता, टप्पल
- अंकुश अग्रवाल, साईं विहार सारसौल बन्नादेवी
- राजीव कुमार अग्रवाल, साईं विहार सारसौल बन्नादेवी
- दुष्यंत चौधरी, रामघाट रोड बिजलीघर के सामने क्वार्सी
- साहिल यादव, रेड रोज स्कूल वाली गली बसंत विहार महुआखेड़ा
- मनीष शर्मा, भदेशी रोड शक्ति नगर गांधीपार्क
- उत्कर्ष, रामसनेही विहार रामघाट रोड महुआखेड़ा
- अनुराग उर्फ पार्थ, रेड रोज स्कूल वाली गली बसंत विहार महुआखेड़ा
- ऐसे अपराधियों के गैंग पंजीकृत कराने के पीछे मकसद इनकी निगरानी कराना है ताकि किसी भी समय इनके विषय में अपडेट जानकारी मिल सके। कुख्यात अपराधियों को इसी दिशा में गैंग के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले तीन अपराधियों पर गैंगस्टर
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा करने के तीन अपराधियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई की है, जिनमें आंबेडकर नगर के ध्रुव कुमार, पला साहिबाबाद का मोहर सिंह व मोहर सिंह (दूसरा) शामिल हैं।