{"_id":"6022ed098ebc3e4a3d01f83d","slug":"pradeep-became-president-city-office-news-ali2558578168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार को पराजित कर प्रदीप चौथी बार बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार को पराजित कर प्रदीप चौथी बार बने अध्यक्ष
विज्ञापन
सफाई मजदूर संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुई जीत की खुशी मनाते कार्यकर्ता ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदीप भंडारी ने राजकुमार खन्ना को 10 वोट से पराजित कर चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। जीत के बाद प्रदीप भंडारी के समर्थकों ने नारेबाजी की। चुनाव में 95 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
नगर निगम सफाई मजदूर संघ का चुनाव बारहद्वारी स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय में सुबह 9 से 4 बजे तक चला। पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सराय हकीम से बारद्वाही आने-जाने वाले रास्ते पर नगर निगम के पुराने कार्यालय के गेट पर बैरिकेडिंग कर सामान्य लोगों के आवागमन को रोक दिया गया था। बैरिकेडिंग के दोनों तरफ प्रदीप भंडारी एवं राजकुमार खन्ना के समर्थक मौजूद थे। निगम कर्मचारियों के अतिरिक्त नानूर गेट, सिसियापाड़ा, नगला मसानी, चंदनिया, मिया की सराय, सराय पीतांबर, सराय हकीम, पला, कलार का नगला, दुर्गापुरी, बाली की सराय आदि क्षेत्र के वाल्मीकि समाज के लोग भी प्रत्याशियों के पक्ष में पहुंचे थे। 95 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। देर शाम मतगणना का परिणाम घोषित किया गया। प्रदीप कुमार भंडारी (चुनाव चिन्ह घोड़ा) को 423 और राजकुमार खन्ना (चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर) को 413 वोट मिले। मतगणना अधिकारी ने प्रदीप भंडारी को 10 वोट से विजयी घोषित कर दिया। कुल 906 मतदाताओं में से 861 ने मतदान में भाग लिया। 25 वोट को अवैध घोषित कर दिया गया।
15 दिसंबर को दोनों को मिले थे बराबर वोट
अलीगढ़। नगर निगम सफाई मजदूर संघ का चुनाव 15 दिसंबर को हुआ था। उस समय प्रदीप भंडारी एवं राजकुमार खन्ना को 387-387 वोट मिले थे। टॉस एवं एक-एक साल के कार्यकाल पर विचार विमर्श हुआ था ताकि दोबारा चुनाव न कराना पड़े। लेकिन सहमति नहीं बनने पर पुन: चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इस बार भी दोनो प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर हुई।
विज्ञापन
परिणाम घोषित होने के पहले मतगणना स्थल से निकल गए थे प्रदीप
चुनाव परिणाम घोषित होने के पहले ही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रदीप कुमार भंडारी बाहर चले गए थे। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार राय ने प्रदीप भंडारी के एजेंट सतीश कौशिक को जीत का प्रमाण पत्र दिया। चुनाव अधिकारी विनय कुमार राय, उप चुनाव अधिकारी राजेश कुमार जैन एवं सहायक चुनाव अधिकार संजय सक्सेना ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
पहले राउंड में राजकुमार आगे, दूसरे में प्रदीप
मतगणना के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला। पहले राउंड में राजकुमार खन्ना आगे चल रहे थे। प्रदीप को 43 और राजकुमार को 78 वोट मिले थे। दूसरे राउंड में प्रदीप आगे रहे। प्रदीप को 173 और राजकुमार को 136 वोट मिले थे। तीसरे राउंड में फिर राजकुमार आगे रहे। उनको प्रदीप से 10 वोट अधिक मिले थे। चौथे और अंतिम राउंड में प्रदीप को 144 और राजकुमार को 126 वोट मिले, जो निर्णायक साबित हुए। 10 वोट से जीत हार वाले चुनाव में 25 वोट अवैध घोषित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद महानगर में स्वागत का दौर शुरू हो गया है। अध्यक्ष प्रदीप भंडारी एवं राधे धूरी का नानूर गेट पर स्वागत किया गया। बिल्लू चौहान, आनंद शास्त्री, बबलू, कमल, विमल, प्रेम, मानिकलाल नागर, राधेश्याम, डॉ. ज्ञानेंद्र आदि मौजूद थे।
समस्त सफाई कर्मचारियों की जीत : भंडारी
नगर निगम सफाई मजदूर संघ का चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि समस्त सफाई कर्मचारियों की जीत है। सभी का जीवन पर आभारी रहूंगा। शासन-प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की हक की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटूंगा। संविदा सफाई कर्मियों को 18 हजार वेतन दिलाने की मांग करूंगा।