फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power supply will continue even in the event of a technical fault

Aligarh News: तकनीकी खराबी पर भी जारी रहेगी बिजली आपूर्ति

Sat, 31 Oct 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Power supply will continue even in the event of a technical fault
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 132 केवी लालताल और औद्योगिक आस्थान बिजलीघर को आपस में जोड़ा जाएगा। दोनों बिजलीघरों के बीच दो सर्किट भी बनाए जाएंगे, जिससे किसी एक बिजलीघर में तकनीकी खराबी आने पर दूसरे बिजलीघर से आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन


इसके लिए करीब 500 मीटर भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। योजना पर बिजली निगम एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस व्यवस्था से संबंधित बिजलीघरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। खासकर औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था से जल्द आपूर्ति बहाल करना संभव होगा। इससे औद्योगिक इकाइयों के कामकाज पर बिजली कटौती का असर कम पड़ेगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव के अनुसार, दोनों बिजलीघरों को आपस में जोड़ने की योजना तैयार की गई है। भूमिगत केबल के माध्यम से दो सर्किट बनाए जाने से बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी और तकनीकी खराबी के दौरान भी वैकल्पिक स्रोत से आपूर्ति जारी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed