{"_id":"616dc93fd0014b7f4f31b540","slug":"power-supply-affected-due-to-rain-city-office-news-ali276055025","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बारिश से विद्युत आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बारिश से विद्युत आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात से लगातार हो रही बारिश से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हाथरस अड्डा, बारहद्वारी, सारसौल एवं सुदामापुरी क्षेत्र में दो से लेकर चार-चार घंटे तक आपूर्ति प्रभावित हुई है। विजयगढ़ में तार टूटने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
हाथरस अड्डा क्षेत्र में ब्रेकडाउन से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार बारिश होते रहने से मरम्मत के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। बारहद्वारी में फीडरों में गड़बड़ी आने से कई क्षेत्रों में बिजली गायब रही। प्रतिभा कॉलोनी, गूलर रोड आदि के लोग बेहद परेशान हुए। रात की गड़बड़ी सुबह दूर हुई है। ब्रेकर में ब्लास्ट से सारसौल क्षेत्र में उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सुदामापुरी बिजलीघर में सोमवार शाम साढ़े छह से 8.45 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। रात में बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विजयगढ़ में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। कुछ छोटी शिकायतें भी आई थी, जिसे दूर कर दिया गया है।