फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power department team oppose at Uper Coat

ऊपरकोट पर बिजली चेकिंग का विरोध, टीम दौड़ाई

Tue, 05 Jan 2016 01:45 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Power department team oppose at Uper Coat

अलीगढ़। ऊपरकोट पर सोमवार की सुबह बिजली की चेकिंग करने गई टीम को स्थानीय लोगों ने दौड़ा दिया। वह बिजली चेकिंग करने का विरोध कर रहे थे। लोगों के विरोध को देखते हुए टीम लौट आई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि इस विरोध से अभियान नहीं रुकेगा। पर्याप्त फोर्स आदि का इंतजाम करके बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन

बिजली विभाग को सूचना मिल रही थी कि ऊपरकोट पर कुछ घरों और कारखानों में चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एक टीम सोमवार को मौके पर रवाना की गई। बिजली चेकिंग टीम के छापे की सूचना पर वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और अभियान का विरोध करने लगे। 

विज्ञापन

बताया गया कि कई कारखानों और घरों में चोरी से हैवी लोड ऑपरेट हो रहा था। चेकिंग के विरोध में लोगों ने टीम को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने बिजली टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता भी की। मौके की नजाकत को देखते हुए बिजली विभाग की टीम ने वापस लौटना ही मुनासिब समझा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘टीम ऊपरकोट गई थी। वहां टीम को चेकिंग करने से रोका गया। इन बातों से अभियान रुकने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर रोकी जाए। उनके आदेश का पालन होगा। बिजली चोरों के खिलाफ अब फोर्स को साथ लेकर सख्त अभियान चलाया जाएगा’

- प्रमोद कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता


आज यहां पर बिजली बाधित रहेगी

11 केवी मैलरोज और मौलाना आजाद नगर फीडरों से जुड़े इलाकों में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां पर 33 केवी लाइन का निर्माण हो रहा है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार अग्रवाल ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed