फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Poor patient in district hospital

जिला अस्पताल में मरीज बेहाल

Sat, 23 Jun 2018 02:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 23 Jun 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
Poor patient in district hospital
जिला अस्पताल में मुसर्रफ अपनी मां बानो बेगम निवासी शाहजमाल को पीठ पर लाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
 भीषण गर्मी अब असहनीय हो चली है। ऐसे में बिजली संकट मुसीबत को और बढ़ा देता है। आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक 28 जून के आसपास आंधी और पानी की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पातल की बिजली सप्लाई में सुबह 11 बजे के बाद  खराबी आ गई। इस फाल्ट को सही करने में ढाई से तीन घंटे का समय लगा। इस बीच वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार बिलबिला कर रह गए। अस्पताल के वार्ड नंबर चार में अकराबाद से आए दामोदर ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य का एपेंडिक्स का आपरेशन हुआ है। उसे देखने आए हैं लेकिन यहां अंदर बैठना बेहद मुश्किल हो रहा है। बिजली जाने पर पंखे पहले तो कुछ देर चले लेकिन वह बाद में बंद हो गए। इसी तरह का हाल अन्य वार्डों में भी देखने को मिला। जिला अस्पताल में ही  स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने आए लाइन में लगे अभ्यर्थियों के लिए वहां पर  टिके रहना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


लोकल फाल्ट से प्रभावित रही विद्युत आपूर्ति
शुक्रवार को बिजली ने भी गर्मी के अहसास में इजाफा किया। शहर में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति लोकल फाल्ट के चलते प्रभावित रही। बारहद्वारी जटिया कंपाउंड में शार्ट सर्किट से बिजली आपूर्ति ठप हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इसके अलावा दोपहर को रामघाट रोड स्थित एडीए कॉलोनी में बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। शुक्रवार सुबह से भी तीन बार बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की आपूर्ति भी लड़खड़ा रही
इन दिनों शहर में कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति भी लड़खड़ाई हुई है। ऊपर कोट पर हो रही बोरिंग का काम अभी समाप्त नहीं हुआ है। जबकि सुरेंद्र नगर में टूट कर बन रही पानी की टंकी अभी बनना शुरू नहीं हुई है। यहां पर पुरानी टंकी टूट गई हैे लेकिन उसका मलवा नहीं उठा है। यहां पर बर्फखाना, साकेत कालोनी, सूर्य विहार, नौरंगाबाद  आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति सीधे पंप से की जा रही है। स्थानीय निवासी वकुल मित्तल कहते हैं कि शाम को 5.30 बजे पानी आता है वह भी रुक रुक कर। इसके अलावा नई बस्ती, सराय रहमान, कोठी लंकराम, गूलर रोड आदि में आंशिक रूप से पानी का संकट बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed