फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Politics of 2027 decided on Hindu Gaurav Diwas

हिंदू गौरव दिवस: तय की गई 2027 की सियासत, पीडीए की काट के लिए अब यूपी में बहेगी हिंदुत्व की त्रिवेणी

Fri, 22 Aug 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 11:05 AM IST
सार

मंच से भाषण देने वाला शायद ही कोई नेता ऐसा रहा हो, जिसने कल्याण सिंह के सपने व उसे साकार करने वाला संकल्प न दोहराया हो। सभी ने उन्हें पिछड़े वर्ग के साथ-साथ सबका साथ सबका विकास करने वाला नेता बताया। भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी नेता बताया।

विज्ञापन
Politics of 2027 decided on Hindu Gaurav Diwas
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम योगी को कल्याण सिंह की प्रतिमा देते संदीप और राजवीर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिंदू गौरव दिवस के सहारे 21 अगस्त को भाजपा ने पीडीए की काट में 2027 के लिए तगड़ा हिंदुत्व कार्ड खेल दिया है। एक कार्यकर्ता से हिंदुत्व पुरोधा बने कल्याण सिंह को याद कर भाजपा ने प्रदेश में अब अगड़ा-पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग के हिंदुत्व की त्रिवेणी बहाने का एलान किया है। इस ट्रंप कार्ड के सहारे मंच से खुला एलान हुआ कि उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें ये संकल्प लेना होगा कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी को सैफई भेज दिया जाए।

विज्ञापन


सूबे की सियासत में कल्याण सिंह की ताकत व ओबीसी वर्ग में उनकी गहरी पकड़ से भलीभांति वाकिफ भाजपा ने 21 अगस्त को जबरदस्त ट्रंप कार्ड खेला है। लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी सहित प्रदेश के परिणाम से विचलित हुई भाजपा लगातार सपा व पीडीए पर हमलावर है। हाल में प्रयागराज की सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाले जाने के बाद भी भाजपा पीडीए पर जमकर हमलावर हुई। उसी तरह का हमला बृहस्पतिवार को हिंदू गौरव दिवस के मंच से हुआ। अवसर था कल्याण सिंह की पुण्यतिथि का। इस अवसर पर पश्चिमी यूपी के 50 करीब जिलों से कल्याण सिंह समर्थक एकत्रित थे। इनमें लोधी वर्ग के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की भीड़ भी कम नहीं थी। इसी अवसर को भुनाते हुए भाजपा ने पीडीए की काट में अगड़ा-पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग को जोड़ने का यह ट्रंप कार्ड खेला।
विज्ञापन


हर नेता ने गिनाए कल्याण के सपने व संकल्प
मंच से भाषण देने वाला शायद ही कोई नेता ऐसा रहा हो, जिसने कल्याण सिंह के सपने व उसे साकार करने वाला संकल्प न दोहराया हो। सभी ने उन्हें पिछड़े वर्ग के साथ-साथ सबका साथ सबका विकास करने वाला नेता बताया। भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी नेता बताया। बदहाल प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार स्वराज स्थापित करने वाला नेता बताया। फिर संकल्प गिनाते हुए कहा कि आज की सरकारें उनकी दिखाई राह पर चल रही हैं। बस हम-आपको संकल्प यही लेना है कि इस राह में पीडीए सरीखी कोई बाधा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी-प्रधान ने गिनाए ये उदाहरण

खुद योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां तालानगरी की स्थापना से लेकर प्रदेश के विकास, अपराध, भ्रष्टाचार आदि के उदाहरण पेश करते हुए कहा कि ये सब उन्हीं के बताए मार्ग के सहारे हो रहा है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने उदाहरण दिए कि आदिवासी वर्ग की महिला को राष्ट्रपति बनाना व ओबीसी वर्ग के व्यक्ति को उपराष्ट्रपति बनाना भाजपा शासन काल में संभव है, जो कल्याण सिंह के बताए मार्ग के सहारे हो रहा है। ये सब राष्ट्रवाद के संरक्षण के उदाहरण हैं।

हिंदुत्व त्रिवेणी के सहारे 50 फीसदी वोटों पर नजर
इस मंच से कई नेताओं ने प्रदेश के ओबीसी वर्ग के वोटरों का जिक्र करते हुए यहां तक कहा कि बाबूजी सिर्फ किसी एक वर्ग या जाति के नेता नहीं थे। 50 फीसदी ओबीसी वर्ग में कुछ एक वर्गों को छोड़ दें तो कुर्मी, कहार, निषाद, कश्यप, जाट, मल्लाह, केवट आदि वर्ग ऐसे हैं, जो बाबूजी से बहुत करीब से जुड़े थे। बाबूजी भी गरीब, किसान, झुग्गी-झोपड़ी वाले इस वर्ग से बेहद करीब से जुड़े थे।
 

ये थे उनके सपने

मंच से नेताओं ने गिनाया कि कल्याण सिंह राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता, सबका साथ सबका विकास, भ्रष्टाचार-अपराध मुक्त समाज की नींव रखने वाले हिंदुत्व के नायक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed