फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Policemen including former SO sued for wrong disclosure

Aligarh News: गलत खुलासे पर पूर्व एसओ समेत पुलिसकर्मियों पर हो चुकी है कार्रवाई, अब होगा मुकदमा

Sun, 15 Jan 2023 07:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक की लूट के दौरान हत्या के खुलासे पर सबाल उठे और पूर्व एसओ समेत पुलिसकर्मियों पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इन सभी पर विभागीय कार्रवाई पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन
Policemen including former SO sued for wrong disclosure
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक की लूट के दौरान हत्या के खुलासे पर सवाल उठने के बाद पुलिस हरकत में है। हालांकि यह मामला पिछले दिनों अधिकारियों के संज्ञान में आ गया था और तत्कालीन एसओ सहित आरोपी पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। अब अदालत का आदेश पहुंचने पर संभवत: आज सोमवार को मुकदमा हो जाएगा। इधर, इस मामले में पुलिस अग्रिम विवेचना के लिए पहले ही न्यायालय में रिपोर्ट दे चुकी है, ताकि उन दोनों आरोपियों के नाम निकाले जाएं, जो गलत नामजद किए गए हैं।

विज्ञापन


दादों के मामले में सीजेएम न्यायालय द्वारा झूठा मुकदमा खोलने के आरोपी तत्कालीन एसओ अजब सिंह सहित दस पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश किया गया है। यह मामला करीब दो माह पहले जिला पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में तभी आ गया था, जब अदालत स्तर से रिपोर्ट आदि तलब की गई। इस पर कार्यवाहक एसपी देहात से एसएसपी द्वारा जांच कराई गई। जिसमें अजब सिंह को दोषी मानते हुए विभागीय कार्रवाई कर मिस कंडक्ट लगाई गई और गैर जनपद तबादला रिपोर्ट भी दी। इसी आधार पर अजब सिंह का एटा तबादला हुआ। साथ में न्यायालय में नए तथ्यों के साथ रिपोर्ट दी, जिसमें अग्रिम विवेचना में दोनों के नाम हटाए जाने की बात कही गई। न्यायालय से केश डायरी मिलने पर दोनों के नाम निकालकर फिर से केश डायरी वापस की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि 24 जनवरी 2021 को हुई नरेंद्र नाम के युवक की हत्या में पुलिस ने 14 जुलाई 2021 को महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव याकूतपुर निवासी भगवती उर्फ कालीचरण को जेल भेजा था। यह भी खुलासा किया था कि कालीचरन ने यह हत्या कोमल निवासी इगलास, विजेंद्र निवासी हसायन, हाथरस व टीटू निवासी पहासू, बुलंदशहर के साथ मिलकर की। मगर कालीचरन की पत्नी ने न्यायालय में यह कहते हुए अर्जी दायर की कि उसका पति लोधा के वर्ष 2020 के गैंगस्टर के एक मुकदमे में 13 अक्टूबर 2020 से 27 जनवरी 2021 तक जेल में था। ऐसे में वह 24 जनवरी को नरेंद्र की हत्या कर लूट कैसे कर सकता है। इसी आधार पर मुकदमे का आदेश हुआ है। जिसमें तत्कालीन एसओ अजब सिंह के अलावा एसआई राकेश कुमार, हरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार राठौर, सिपाही मनीष, शिवम यादव, संतोष कुमार, अरुण, नितिन व मनोज आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कुछ माह पहले तथ्य सामने आया था। विभागीय जांच में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। अब आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बाकी न्यायालय को रिपोर्ट भी जा चुकी है। - पलाश बंसल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed