{"_id":"63a04ca044e0c946193e77ba","slug":"policeman-house-robber-jewelery-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिसकर्मी के घर चोरी, आभूषण और नकदी लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिसकर्मी के घर चोरी, आभूषण और नकदी लूट ले गए
Mon, 19 Dec 2022 05:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:06 PM IST
सार
अलीगढ़ के गोंडा में एक पुलिसकर्मी के घर में 28 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और पांच लाख रुपये चोरी हो गई। पुलिसकर्मी की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी, चोरों ने मौका देखकर सोना, चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
चाेरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को ही चोरी के लिए चुन लिया। रविवार सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने सोते हुए पुलिसकर्मी के परिवार का फायदा उठा कर बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला। अलीगढ़ के गोंडा में एक पुलिसकर्मी के घर में 28 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और पांच लाख रुपये चोरी हो गई।
विज्ञापन
विजेंद्र सिंह के बेटे जो पुलिस सेवा में हैं, उनकी शादी 15 दिन पहले हुई थी। विजेंद्र सिंह घर के सामने बने घेर में सो गए, उनकी पत्नी और शादी शुदा पुत्री घर में बाहर की ओर बने कमरे में सो गए। पुत्र व पुत्रवधू घर के अंदर कमरे में सो गए। परिवार ने मुख्य दरवाजे का ताला बाहर से लगाकर परिजनों ने चाबी अपने पास रख ली।
विज्ञापन
घर के बाहर लगे छोटे गेट को लांघकर चोर अंदर आ गए और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, जहां विजेंद्र सिंह की पत्नी और पुत्री सो रही थीं। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर चोर घुस गए। पुत्र व पुत्रवधू जिस कमरे में सो रहे थे, उस दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और बगल के कमरे का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी वो उठा ले गए।
विज्ञापन
रात में विजय सिंह की बेटी कीआंख खुली तो उसने कमरे के दरवाजे को बाहर बंद पाया। उसने अपने पिता को फोन पर सूचना दी। पिता अंदर आए और घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।