फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Policeman hanged himself in hotel room

सिपाही ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दी

Tue, 09 Mar 2021 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Policeman hanged himself in hotel room
आगरा जिले के कागारौल क्षेत्र के रहने वाले सिपाही लोकेंद्र सिंह (25) ने सोमवार को यहां दुबे पड़ाव स्थित होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। यातायात पुलिस के सिपाही की कंट्रोल रूम में तैनाती थी। सुबह इस घटना की खबर पर पुलिस के साथ-साथ परिवार में भी हड़कंप मच गया और खबर पर परिजन यहां पहुंच गए। देर शाम तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन

कागारौल क्षेत्र के गांव बैमत निवासी रामभरोसे के चार बच्चों में सबसे छोटा लोकेंद्र यहां सिपाही के पद पर तैनात था। शादी न होने के कारण उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। कभी पुलिस लाइन तो कभी किसी साथी के पास वह रात को रुक जाता था और ज्यादातर अतरौली गेट चौकी पर अपनी रात काटता था। रविवार रात वह 10:20 बजे गांधीपार्क क्षेत्र में दुबे पड़ाव पुल के नीचे स्थित होटल में पहुंचा और रात को रुकने के लिए कमरा नंबर 107 में चला गया। मंगाकर खाना भी खाया। इसके बाद सो गया। सुबह जब होटल स्टाफ चाय देने के लिए कमरे में पहुंचा तो कमरा काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुला। शक होने पर पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी यातायात सतीश चंद्र, सीओ द्वितीय, गांधीपार्क पुलिस पहुंच गई। लॉक तोड़कर दरवाजा खोला गया और अंदर देखा तो पंखे पर सिपाही का शव फंदे पर झूल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कमरे में साक्ष्य तलाशे गए। खबर पर सिपाही के पिता व अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अपने साथ ले गए थे। मगर, वे भी कारणों को लेकर अंजान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिपाही ने आत्महत्या क्यों की है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार से भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। साथियों से बातचीत की गई है। अभी मोबाइल की डिटेल के सहारे जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। - राघवेंद्र सिंह, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed