फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police stop samajvadi leader, 10 arrest

स्वागत जुलूस निकाल रहे सपाइयों को रोका, धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बाद पुलिस ने 10 नेताओं को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 01:25 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
police stop samajvadi leader, 10 arrest
किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल कर तहसील कोल पहुचें सपा नेता सलमान साहिद को पुलिस ने रो - फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत जुलूस के दौरान बुधवार को सपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ। धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बाद पुलिस ने व्यापार सभा और पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित 10 समाजवादी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। बाद में इन सभी को एक एक लाख का मुचलका भरवा कर रिहा किया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ के रहने वाले अतीत अग्रवाल को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को अतीत अग्रवाल पद ग्रहण करने के बाद पहली बार अलीगढ़ आ रहे थे। उनके स्वागत जुलूस के लिए सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सासनी गेट, आगरा रोड स्थित गौरी गार्डन में इकट्ठा होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


वहां से यह लोग जुलूस की शक्ल में आगे बढ़े तो सासनी गेट पर इनको रोक लिया गया। मौके पर थाना सासनी गेट, कोतवाली, गांधी पार्क और देहली गेट का पुलिस बल पहुंच गया। बाद में सीओ द्वितीय पीएसी की एक कंपनी लेकर आ गए। सपा नेताओं से कहा गया कि वह परमिशन दिखाएं। इसके बाद सपा नेताओं ने पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव को पूरी स्थिति बताई। उनके द्वारा कहा गया कि वह एसपी सिटी से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पैदल आगे बढ़ना जारी रखा। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कुछ सपा नेताओं को गाड़ी में बिठा लिया। मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक पहुंचे और उन्होंने गाड़ी में से सपाइयों को उतार लिया। इस बीच पुलिस और समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक धक्का-मुक्की चलती रही। कई नेताओं के कपड़े फट गए। कई नेता गिर गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए 10 सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उनको पुलिस लाइन ले आया गया।

गिरफ्तारी की सूचना जब बड़े नेताओं को मिली तो पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह, जिला अध्यक्ष गिरीश यादव आदि पुलिस लाइन पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। देर शाम को तय हुआ कि एक एक लाख मुचलका भरने के बाद सभी नेताओं को रिहा किया जाएगा। इस अवसर पर रत्नाकर पांडे, मनोज यादव, मोहम्मद सालिम, सचिन यादव, मनीष शर्मा, आशीष मोहन यादव आदि मौजूद थे।

यह हुए गिरफ्तार
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल, सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष शशांक वार्ष्णेय, सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष नवीन गुप्ता, लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सपा व्यापार सभा के जिला महासचिव हरिकिशन अग्रवाल, सपा युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष काशिफ आब्दी, सपा यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अजय चौधरी व दो अन्य।


यूथ बिग्रेड के महानगर अध्यक्ष के 10 हजार गायब
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और नोकझोंक के दौरान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सालिम का पर्स या तो किसी ने निकाल लिया या गिर गया। उसमें 10 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इस बात का पता मोहम्मद सालिम को तब लगा जब सभी को पुलिस लाइन लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed