Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police station in-charge listened problem of handicapped seriously

वाह दरोगा जी: टप्पल थाना प्रभारी ने दिव्यांग की परेशानी को गंभीरता से सुना, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

Thu, 14 Aug 2025 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

दिव्यांग जगवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंचा। वह थाने के अंदर आने में परेशानी महसूस कर रहा था। जैसे ही इसकी सूचना थाना प्रभारी अरुण कुमार को मिली, वह तुरंत बाहर आए । उन्होंने उसकी बात सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
 

विज्ञापन
police station in-charge listened problem of handicapped seriously
दिव्यांग जगवीर सिंह से बात करते थाना प्रभारी अरुण कुमार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पुलिस की छवि को लेकर अक्सर लोगों के मन में कठोरता और सख्ती का चित्र उभरता है, लेकिन थाना टप्पल पुलिस ने 13 अगस्त को एक अलग मिसाल पेश की। थाना टप्पल प्रभारी ने न केवल दिव्यांग की समस्या को गंभीरता से सुना, बल्कि मानवता का परिचय देते हुए थाने से बाहर आकर खुद उसका प्रार्थना पत्र लिया और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन


13 अगस्त दोपहर करीब 11 बजे टप्पल थाना परिसर में गांव हामिदपुर निवासी दिव्यांग जगवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह अपनी पत्नी सूरजमुखी के साथ शिकायत लेकर पहुंचा। वह थाने के अंदर आने में परेशानी महसूस कर रहा था। जैसे ही इसकी सूचना थाना प्रभारी अरुण कुमार को मिली, वह तुरंत बाहर आए और मुस्कुराते हुए उसके पास पहुंचे। उन्होंने उसकी बात सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी दिव्यांग को जूस पिलाया और आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उसकी मदद के लिए तैयार है। वहां मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी और पुलिस टीम की सराहना की। टप्पल पुलिस की यह संवेदनशील पहल एक बार फिर यह साबित करती है कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग और उसकी पत्नी को जूस पिलाते पुलिस कर्मी
दिव्यांग जगवीर सिंह ने बताया कि वह दोनों पैरो से विकलांग है, उनका गोद लिया एक बेटा है। गोद लिए हुए नौ वर्षीय बेटे व उनके साथ उसके दोनों बड़े भाई व उनके बच्चे मारपीट करते हैं। जिसकी शिकायत के लिए थाने पर आया था। थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस का दायित्व सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद और असहाय की मदद करना भी है। हम चाहते हैं कि लोग बिना डर और संकोच अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास आएं। पीड़ित दिव्यांग की तहरीर ले ली गई है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच 0के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed